गांव-गांव कोरोना की दस्तक, कटनी में संक्रमितों की संख्या पहुंची 43

बड़वारा विकासखंड का लखाखेरा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित, बिहार से लौटने के बाद निजी कंपनी का इंजीनियर निकला कोरोना पॉजिटिव.

<p>MP Corona Cases Live Update:इंदौर में 5632 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 280 लोगों की मौत</p>
कटनी. कोरोना संक्रमण का प्रभाव अब जिले के गांव-गांव तक दस्तक दे रहा है। बड़वारा विकासखंड में कोरोना का पहला मामला सोमवार को सामने आया। यहां एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लखाखेरा गांव को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया। सीमेंट कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी बिहार से लौटा था।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में रविवार और सोमवार को 12 का इजाफा हुआ। इसके साथ कटनी में कुल संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई। सीएमएचओ डॉ. एसके निगम ने बताया कि नए पॉजिटिव मरीजों में सिविल लाइन कटनी से एक 38 वर्षीय युवक के अलावा एनकेजे बजरिया से 31 वर्षीय पुरूष और 22 वर्षीय महिला, लोको शेड से 32 और 31 वर्ष के दो रेलवे कर्मचारी और जेके फैक्ट्री रूपौंद से एक 34 वर्षीय कर्मचारी के अलावा सोमवार को सामने आने वालों में बरही से एक महिला के अलावा सिविल लाइन से 6 मामले शामिल हैं।
डॉ. निगम ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस 22 हैं। एनकेजे लोको शेड में एक साथ दो रेलवे कर्मचारियों की रिपोर्ट आइसीएमआर जबलपुर से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को इस पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। रैपिड रिस्पांस टीम ने सोमवार को यहां से 40 लोगों के नमूने लिए। सोमवार को जिलेभर से 122 नमूने लिए गए। इसमें 36 नमूने ट्रूनॉट मशीन और 86 नमूने आइसीएमआर जबलपुर जांच के लिए भेजा गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.