BJP प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव अल्प प्रवास पर पहुंचे कटनी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे। जिलाध्यक्ष रामरतन पायल की अगुवाई में पायल वेयर हाउस चाका में भाजपा नेताओं ने राव का अभिनंदन किया।

<p>BJP प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव अल्प प्रवास पर पहुंचे कटनी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत</p>

कटनी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सोमवार को अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जबलपुर से मैहर, सतना जाते समय प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का चाका बायपास पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।


प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के स्वागत में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल के साथ बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, दीपक टंडन सोनी ,अम्बरीष वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, सन्दीप दुबे, सचिन तिवारी, आशीष कंदेले, मनोज तिवारी, सुहैल अली, संदीप पायल, विष्णु शंकर मिश्रा, बाला श्रीवास्तव आदि भाजपा नेताओं ने पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया।

 

पढ़ें ये खास खबर- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का निधन, CM शिवराज और PM मोदी ने जताया दुख


मैहर के लिये रवाना हुए प्रदेश प्रभारी

उनके साथ प्रदेश सहसंगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी भी मौजूद थे। इस दौरान मुरलीधर राव ने जिले के संबंध में संक्षिप्त संगठनात्मक जानकारी ली। जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने सभी उपस्थित नेताओं का परिचय कराया। कुछ देर चर्चा में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए मुरलीधर मैहर के लिए रवाना हो गए।

उमा भारती का विवादित बयान, बोलीं- हमारी चप्पल उठाती है ब्यूरोक्रेसी – देखें Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.