मोदी सरकार ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : अखिलेश यादव

नए कृषि कानूनों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा

<p>मोदी सरकार ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : अखिलेश यादव</p>
कासगंज. नए कृषि कानूनों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, नए कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। भाजपा सरकार किसानों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। और मोदी सरकार ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान को अपमान सहना पड़ा है।
मौलिक अधिकारों पर हमला देश का दुर्भाग्य : हीरालाल यादव

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को कासगंज में सपा और महानदल की किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहाकि, किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही क्या-क्या नहीं कहा गया, पर इस किसान पंचायत में नौजवान भी बड़ी संख्या में हैं। किसान और नौजवान सब एक साथ हैं। अब यह सरकार को कुर्सी से उतारने का काम करेंगे।
प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि, पीएम कहते हैं एमएसपी थी, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी। यह कैसा झूठ है। किसान को 1000-1200 रुपये में अपना धान बेचना पड़ा और किसानों को धान की एमएसपी भी नहीं मिली। उन्होंने कालाधन, नोटबंदी, भ्रष्टाचार पर भी तीखे प्रहार किए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.