शादी समारोह में समधी को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल धर्मेन्द्र की तहरीर के आधार पर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एक रिश्तेदार ने अपने रिश्तेदार को ही गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में कासगंज जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें

सरकारी एंबुलेंस के चालक, परिचालकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, जानिए मांगें

मामला कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के उतरना गांव का है। बताया जा रहा है कि उतरना निवासी अरविंद ने चार वर्ष पूर्व एटा जनपद के जासमई गांव निवासी धर्मेन्द्र के पुत्र मलिखान के साथ अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीते दिन शनिवार को धर्मेन्द्र गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आये हुए थे, तभी अरविंद ने पिस्टल से गोली मार दी। यह गोली धर्मेन्द्र की हथेली में जा घुसी। उन्हें आनन फानन में कासगंज जिला अस्पताल में लाया गया, जहां हथेली में गोली फंसे होने के कारण अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को भेजा गया है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल धर्मेन्द्र की तहरीर के आधार पर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.