जो राम के नहीं हुए वह गंगा के क्या होंगे: ओमवीर सिंह यादव

युवा कांग्रेस की कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला है।

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में युवा कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान जहां कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए विचार विर्मश किए गए, तो वहीं समीक्षा बैठक करने पहुंचे युवा कांग्रेस की कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला।
यह भी पढ़ें– लखनऊ न्यायालय परिसर में बम धमाके के बाद धर्मनगरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

युवा कांग्रेस की कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में जो पूर्व की सरकारों में नहीं हुआ वो हो रहा है। सूर्य ग्रहण देखने के लिए प्रधानमंत्री ढाई लाख रूपए का चश्मा विदेश से मंगवा रहे हैं तो वहीं गंगा यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह भगवान राम के नहीं हुए तो वह गंगा मैया के क्या होंगे। गंगा मैया की आड़ में करोंड़ों रूपए का घोटाला कर लिया।
यह भी पढ़ें

सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात शिशु का शव

उन्होंने कहा कि बेरोजगार डिग्रियां लेकर सड़क पर घूम रहे हैं। बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की बात करके ध्यान भटकाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं को जिन्दा जलाया जा रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.