रमजान में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, पम्पहाउस पर प्रदर्शन कर फोड़ीं मटकियां

Anger erupts over drinking water crisis in Ramajan, mutilated by demonstrating at the pump house-दूसरे इलाके की जलापूर्ति रुकवाईमेहताबपुरा में कई दिनों से जलापूर्ति ठप

<p>रमजान में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, पम्पहाउस पर प्रदर्शन कर फोड़ीं मटकियां</p>

हिण्डौनसिटी.
नगर परिषद के वार्ड 22 के मेहताबपुरा में रमजान माह में भी नलों से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिलने पर शनिवार को लोगों का गुस्सा फट पड़ा। सहरी और इफ्तार के लिए पानी की किल्लत झेल रहे लोग वीकेण्ड कफ्र्यू के बावजूद सरस डेयरी के पास स्थित शहरी जल योजना के पम्प हाउस पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक महिला पुरुषों ने प्रदर्शन कर व्यवस्था को कोसा। साथ ही विधायक और सभापति के खिलाफ नारे लगा अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान भीड़ ने पम्प हाउस से दूसरे इलाकों में हो रही जलापूर्ति को रुकवा दिया। सूचना पर मौके पर पहुुंचे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता भगवानसहाय मीणा ने पाइप लाइन मिलान का कार्य शुरू कराया।

कई दिनों से पेयजल किल्लत झेल रहे मेहताबपुरा के लोग शनिवार को नलों से जलापूर्ति नहीं आने से आक्रोशित हो गए। सैकड़ों लोग बर्तन,बाल्टी व मटकियां लेकर तेली की पंसेरी रोड पर सरस डेयरी के पास स्थित शहरी जल योजना के पम्प हाउस पर पहुंच गए। और परिसर में घुस का लोगों के विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मटकिया फोड़ कर रमजान के महीने में भी नलों से पानी नहीं मिलने पर रोष जताय। अमीना, मुबीना शरीफन, रहीसा आदि का कहना था कि रोजा रखने के साथ ही उन्हे दिन भरी धूप में रोजमर्रा के लिए पानी के लिए भटकना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे शरीफ अहमद, मुमताज खां, रहमान, उमरदीन, आशिक, आदि ने बताया कि नई जल योजना के बाद में समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
महेताबपुरा में 250 घरों की बस्ती में शुरुआत के दो-चार घरों में ही नलों से सही मात्रा में पानी आता है। अधिकांश घरों में पेयजल संकट से जूझने की स्थिति बनी रहती है। मुस्लिम सेवा संघ के तहसील उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों को कहना था कि मेहताबपुरा के वार्ड 22 से नगर परिषद सभापति ब्रजेश जाटव निर्विरोध पार्षद चुने गए थे। लेकिन क्ष्ेात्र की पेयजल संकट से निजात नहीं मिली है। उन्होंने मेहताबपुरा के लिए अलग से अलग टंकी निर्माण की मांग की। इधर पम्प हाउस पर मेहताबपुरा के लोगों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना पर पार्षद अब्दुल मुगनी सहित समीप के वार्डों के दो पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। पार्षदों का कहना था के उनके वार्डों में भी जलापूर्ति की स्थिति ठीक नहीं है।
जल्द सुधरेगी जलापूर्ति-
पम्प हाउस पर भीड़ के प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता भगवान सहाय मीणा ने लोगो की समझाइश की। साथ ही मौके पर ही पाइप लाइन जांचने का कार्य शुरू करा दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि जल्द ही पाइप लाइन मिलान होने पर मेहताबपुरा में जलापूर्ति में सुधार हो जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.