कानपुर के अनवरगंज में तीन खंड की बिल्डिंग ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

– कानपुर के अनवर गंज थाना क्षेत्र में तीन खंड की बिल्डिंग भाई
– लगभग दो दर्जन लोगों के फंसे होने की संभावना
– जिला प्रशासन करा रही है राहत और बचाव कार्य

<p>कानपुर के अनवरगंज में तीन खंड की बिल्डिंग ढही, कई लोगों के फंसे होने की संभावना</p>

कानपुर. कानपुर के अनवर गंज थाना अंतर्गत हाल्सी रोड कुली बाजार में एक मकान भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई ।चारों तरफ चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने ही मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया समाचार लिखे जाने तक मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका बताई जा रही है। जिला प्रशासन नेेेेेेे मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य कर रही है लगभग आठ लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य करके मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। वहीं दूसरी तरफ प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घर के बगल में खुदाई का कार्य चल रहा था। जिससे उनके घर के दीवारों में दरारें आ गई थी। शाम तक कई स्थानों से दीवाल गिरने लगी। जिससे घरवाले दहशत में आ गए। सब लोग निकल कर बाहर आ गए। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अनवर गंज थाना क्षेत्र में जैन बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कई परिवारों के सदस्य भी मलबे में दबे होने की संभावना बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बगल में ही बेसमेंट की खुदाई चल रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। घटना अनवर गंज थाना क्षेत्र के हालसी रोड का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 25 लोगों के दबे होने की संभावना है। तीन खंड की बिल्डिंग थी। लेकिन छत पर भी कुछ लोग रहते थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.