कैब का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जिले में धरा 144 लगने के बाद सपाई कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस ने पीएसी की मदद से सभी को किया गिरफ्तार, आईजी और एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील।

<p>कैब का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया</p>

कानपुर। नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद जहां पूरे देश मे हंगामा मचा हुआ है वहीं कानपुर में भी राजनीतिक इल के नेता सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को शहर के परेड चैराहे पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैब को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। सपाई सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आगे बड़ने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भिड़ गए। पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पीएसी की मदद से किया गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष फजल महमूद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता परेड चैराहे पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन की बिना अनुमति के वह जुलूस निकाल कर नारेबाजी शुरू कर दी। अलाधिकारियों ने पुलिस-पीएसी की मदद से सपाईयों को आगे बड़ने से रोका। जिसके चलते सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बीच पीएसी एक्शन में आई और सभी को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई।

आवाज दबाने का प्रयास
फजल महमूद ने कहा कि कैब बिल देश को तोड़ने वाला है। जिसका हमसभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कर रहे थे। लेकिन पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बेकसूर सपा कार्यकर्ताओं को पीटा और गिरफ्तार कर लिया। भाजपा सरकार देश में तानाशाही चला रही है। सविंधान के विपरीत कार्य किया जा रहा है। हमें संविधान ने प्रोटेस्ट का अधिकार दिया हुआ है, जिसे प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर कुचल रही है। इस तानाशाही सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।

धारा 144 लागू
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि ऐसा प्रदर्शन असंवैधानिक है और प्रशासन इसकी कतई मंजूरी नही देगा । विरोध प्रदर्शन के दौरान अगर राष्ट्र की संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचता है तो वो नुकसान प्रदर्शन कर रही पार्टी से लिया जाएगा। आईजी के मुताबिक जिले में धारा 144 लागू है, जिसका समाजवादी पार्टी ने उल्लंघन किया है। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

अफवाह पर ध्यान न दें
आईजी ने लोगों से शांति और सौहार्द की अपील करते हुए कहा, नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस-प्रशासन हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए यह भी आवश्यक है कि सभी नागरिकों द्वारा कानून का पालन किया जाए। जिले में कायम अमन चैन के माहौल को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं है।

1700 लोग किए गए पांबद
बिल के विरोध में बुधवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने देररात 1700 लोगों को पाबंद कर दिया। एसएसपी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। बावजूद यदि कोई प्रदर्शन करता है तो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मकुदमा दर्ज करने के साथ ही नेतृत्व करने वाले उकसाने वाले और उसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सभी थाने की पुलिस को अलर्ट पर रखा हुआ है और अरातकतत्वों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.