नेशनल हाईवे पर वाहनों से एक अप्रैल से लगेगा बढ़ा हुआ टोल टैक्स, जानिए इसकी वजह

फास्टैग को अनिवार्य करने के बाद अब हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ने वाला है।

<p>नेशनल हाईवे पर वाहनों से एक अप्रैल से लगेगा बढ़ा हुआ टोल टैक्स, जानिए इसकी वजह</p>
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. नेशनल हाईवे (National Highway Toll) के टोल से गुजरने वाले वाहनों पर जल्द ही बढ़े टोल टैक्स (Toll Tax) का बोझ पड़ने वाला है। एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना पड़ेगा। दरअसल फास्टैग (Fastag) को अनिवार्य करने के बाद अब हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ने वाला है। एनएचएआइ (NHAI) अपने सभी टोल प्लाजा में टैक्स बढ़ाएगा। नई कीमतें एक अप्रैल को सभी टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी जाएंगी। इसके चलते चार पहिया एवं उससे अधिक पहिया वाले वाहनों को एक अप्रैल से बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा। वहीं कानपुर-प्रयागराज के बीच पडऩे वाले दो टोल बड़ौरी व कटोधन टोल पर टैक्स नहीं बढ़ेगा।
दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वर्ष 2008 में हर टोल प्लाजा में टैक्स बढ़ाने का प्रविधान किया था। इसके बाद से नियमानुसार प्रत्येक वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स बढ़ाया जाता है। इसी नियम के तहत कानपुर के आसपास के टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाया जाना है, जो वाहनो को देना होगा। प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ने इसके लिए मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजी है। परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज के बीच सिक्सलेन का काम चलने की वजह से वाहन सवारों को गुजरने में दिक्कत उठानी पड़ती है।
ताया गया कि फतेहपुर में बड़ौरी और कटोघन टोल में वर्ष 2018-19 के तय रेट के अनुसार टैक्स लिया जा रहा है। बाद में नवंबर तक सिक्सलेन (Six Lane) का काम पूरा होने के बाद नई कीमतें लागू होंगी। बताया गया कि बड़ौरी टोल पर सेंसर गड़बड़ी के चलते कर्मचारी कार के पास लाकर फास्टैग स्कैन (Fastag Scan) करते हैं। जिससे जाम भी लग जाता है। इस समस्या को लेकर विवेक कुमार रस्तोगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (NItin Gadkari) को ट्वीट किया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.