कानपुर

बच्ची के दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, आरोपी के फायरिंग पर पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दबोचा

पुलिस की इस कार्यवाही से रेप पीड़िता बच्ची के परिजन खुश हैं। वहीं पुलिस विभाग के मुखिया ने भी रनिया चौकी इंचार्ज की सराहना की है।

कानपुरFeb 27, 2021 / 08:43 pm

Arvind Kumar Verma

बच्ची के दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, आरोपी के फायरिंग पर पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दबोचा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. जिले के अकबरपुर क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से रेप पीड़िता बच्ची के परिजन खुश हैं। वहीं पुलिस विभाग के मुखिया ने भी रनिया चौकी इंचार्ज की सराहना की है। घटना बीते दिन की है, जब मासूम के साथ युवक गुड्डू दुष्कर्म करके फरार हो गया था। घटना को लेकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे। वहीं पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर घटना के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई थी।
दरअसल आरोपी गुड्डू ने नशे की हालत में बीते दिन शुक्रवार को 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था और फरार हो गया था। मामले में पुलिस गुड्डू की तलाश में जुटी थी। वहीं घटना के महज़ 24 घंटे के अंदर रनिया चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय का सामना गुड्डू से हो गया। गुड्डू ने देसी तमंचे से दरोगा अनुराग पांडेय पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जांबाज़ दरोगा अनुराग पांडेय ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी गुड्डू की टांग पर गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से गुड्डू लहूलुहान हालत में ज़मीन पर गिर पड़ा। घायल गुड्डू को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गुड्डू की गिरफ्तारी की खबर जब रेप पीड़ित बच्ची के परिवार को लगी तो उन्हें भी राहत मिली।

Home / Kanpur / बच्ची के दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, आरोपी के फायरिंग पर पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दबोचा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.