Rajasthan Govt Jobs 2019 : 75 हजार पदों पर भर्ती को मिली हरी झंडी, देखें विभागवार रिक्तियां

Rajasthan Govt Jobs 2019 : राजस्थान सरकार द्वारा इस वर्ष सभी विभागों में रिक्त पड़े 75 हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी, रिक्तियों का विभागवार विवरण भी जारी कर दिया गया है।

<p>Rajasthan Govt Jobs 2019</p>

Rajasthan Govt Jobs 2019 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने बजट सत्र में युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्तमान सरकार का पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया। बजट में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। युवाओं के लिए सीएम गहलोत ने नौकरियों की घोषणा। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए भी कई अहम् घोषणाएं की है। विधानसभा में 2019-20 के लिए 2 लाख 32 हजार 944 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसमें 27 हजार 14 करोड़ 97 लाख का राजस्व घाटा तथा 32 हजार 678 करोड़ 34 लाख का राजकोषीय घाटा है। बजट भाषण में उन्होंने सभी वर्गों का सौगात दी है। गहलोत के बजट में 75 हजार पदों पर भर्तियां की घोषणा के साथ किसानों-महिलाओं को भी सौगातें दी गईं हैं। प्रतिभावान दिव्यांग विद्यार्थियों को देने के लिए ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना’ शुरु किया जाएगा।

कौशल एंव रोजगार पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के उन बेराजगार युवाओं को भी सौगात दी है जो हुनरमंद होने के साथ ही पूंजी के अभाव के कारण खुद का काम शुरु नहीं कर पाते है। इसके लिए CM गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना’ की घोषणा की। इस योजना में युवाओं को एक लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। इसमें RIICO, RFC, SCST/OBC/Minorities Finance Corporation के माध्यम से आगामी 5 वर्षों में कुल एक हजार करोड़ के ऋण वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत इस वर्ष 25 हजार युवाओं को लाभन्वित किया जाएगा।

75 हजार सरकारी नौकरी
सीएम गहलोत ने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को कारगर तरीके से दूर करना है ही सरकार की पहली प्राथमिकता बताया है। इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 75 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

राजस्व विभाग में – 4646 पद
एग्रीकल्चर विभाग में – 4000 पद
एजुकेशन विभाग में – 21600 पद
कॉपरेटिव विभाग में – 750 पद
डीओआईटी विभाग में – 800 पद
मेडिकल विभाग में – 15000 पद
उच्च शिक्षा विभाग में – 1000 पद
स्किल एंड एम्प्लायमेंट विभाग में – 1500 पद
फोरेस्ट विभाग में – 1474 पद
होम विभाग में – 4000 पद
एनर्जी विभाग में – 9000 पद
पीएचईडी विभाग में – 1400 पद
पीडब्ल्यूडी (जेईएन के 200 पद सहित) – 1341 पद
डब्ल्यूआरडी विभाग में – 2000 पद
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में – 5160 पद
ट्रांसपोर्ट विभाग में – 104 पद
सोशल जस्टिस एवं एंम्पावरमेंट विभाग में – 250 पद
वीमेन एंम्पावरमेंट विभाग में – 300 पद
मेडिकल एजुकेशन विभाग में – 269 पद


50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। साथ ही 60 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक में, 100 उच्च प्राथमिक को माध्यमिक विद्यालय में एवं 500 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.