आज शाम शाम 5 बजते ही दुकानें बंद, छह बजे से कर्फ्यू

एक ही दिन में मिले 70 मरीज इस बात के गवाह हैं कि कोरोना कितनी तेजी से फैल रहा है। अगर अब सोशल डिस्टेंस नहीं रखा, मास्क नहीं लगाया और कोरोना से बचने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया तो एक बार फिर बड़ा नुकसान हो सकता है।

<p>आज शाम शाम 5 बजते ही दुकानें बंद, छह बजे से शुरू होगा कर्फ्यू</p>
झुंझुनूं. सावधान हो जाइए…क्योंकि अगर अब सावधानी नहीं बरती तो आपको व आपके परिवार को बहुत कुछ खोना पड़ सकता है। लगातार कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मरीजों के आंकड़े चौंकाने लगे हैं। एक ही दिन में मिले 70 मरीज इस बात के गवाह हैं कि कोरोना कितनी तेजी से फैल रहा है। अगर अब सोशल डिस्टेंस नहीं रखा, मास्क नहीं लगाया और कोरोना से बचने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया तो एक बार फिर बड़ा नुकसान हो सकता है। रसूलपुर गांव में चिकित्सा विभाग द्वारा पूर्व में आए 6 पॉजिटिव लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की कराई गई रेण्डम जांच रिपोर्ट में एक साथ 26 पॉजिटिव सहित ब्लॉक में 31 पॉजिटिव आने से चिकित्सा विभाग व प्रशासन में हड़कम्प मच गया। प्रशासन, पुलिस व चिकित्सा विभाग ने संयुक्त रूप से रसूलपुर का दौरा किया। रसूलपुर गांव को कंटेंटमेट जोन घोषित कर सम्पूर्ण गांव को सीज कर दिया गया। सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है तथा इन सभी के सम्पर्क में आए लोगों की चिकित्सा विभाग कोविड की रेण्डम जांच करवाएगा। रसूलपुर में आए सभी पॉजिटिव पूर्व में आए 5 पॉजिटिव लोगों के सम्पर्क सूची के लोग हैं।
किसपर क्या पाबंदी और क्या छूट
शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। जिसके चलते सभी बाजार, कार्य स्थल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि को शाम पांच बजे तक हर हाल में बंद करने होंगे, ताकि छह बजे तक व्यक्ति अपने घर पहुंच सके। -कर्फ्यू के दौरान आवागमन बिल्कुल बंद रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं, पुलिस, प्रशासनिक वाहन को इस आदेश में छूट रहेगी।
इनको मिलेगी छूट:
-वे फैक्ट्रियां जिनमें निरंतर उत्पादन हो रहा है और रात्रिकालीन शिफ्ट चालू हो।
-आईटी कंपनियां।
-कैमिस्ट शॉप
– समाचार पत्रों सहित अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित कार्यालय।
-विवाह संबंधी समारोह।
– चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्यस्थल।
-बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्री।
-माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन।
– माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य के लिए नियोजित व्यक्ति व सरकार की ओर से अनुमत को छूट रहेगी।
-यह आदेश 16 अप्रेल को सुबह छह बजे से 30 अप्रेल 2021 की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा।

जिले में मिले मरीज
जिले में कहां कितने मरीज मिले
खेतड़ी 31
उदयपुरवाटी 10
नवलगढ़ 08
सूरजगढ़ 08
झुंझुनूं ग्रामीण 04
झुंझुनूं शहर 04
बुहाना 03
चिड़ावा 01
मलसीसर 01
कुल 70
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.