झांसी

झांसी में महिलाओं का हुआ सम्मान, एफएम तड़का का कार्यक्रम

झांसी में कोरोना वारियर्स, समाजसेविका या अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया

झांसीMar 15, 2021 / 03:06 pm

Hariom Dwivedi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
झांसी. राजस्थान पत्रिका समूह के एफएम तड़का द्वारा झांसी में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स, समाजसेविका या अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक पत्नी सुनीता शर्मा व बबीना विधायक पत्नी कमली सिंह पारीछा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जी डॉक्टर एके सनवाल डॉक्टर शमी अहमद खान , डॉक्टर विमल शुक्ला, ईशा अरोरा, उपस्थित रहीं।

प्रोग्राम में मुख्य अतिथियों के द्वारा गुरदीप सिंह चावला, प्रगति शर्मा, रागिनी उपाध्याय मिस अर्चना डॉक्टर संध्या चौहान पल्लवी सिंह श्रीमती दीपिका शर्मा डॉक्टर दीपा राय नंदिनी सिंह गौर शिखा मोना राय आदि को अपने क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन में महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस आयोजन में डॉक्टर केश गुप्ता डॉक्टर सुरक्षा शुक्ला डॉक्टर सूफिया अहमद खान डॉक्टर डॉक्टर विनीता सनवाल डॉक्टर सुनील आनंद, डॉ राजेंद्र सोनी, सौरभ यादव, डॉक्टर अनिल कुमार मनोज मिस्टर विंसेंट एवं इंजीनियर रविकांत दुबे आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें

झांसी में Women’s Recognition Awards 2021



Home / Jhansi / झांसी में महिलाओं का हुआ सम्मान, एफएम तड़का का कार्यक्रम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.