Women’s Recognition Awards 2021 में इन महिलाओं का होगा सम्मान

राजस्थान पत्रिका समूह का एमएम तड़का प्रतिवर्ष महिलाओं को वीमेन रिकॉगनाइजेशन अवार्ड 2021 से सम्मानित करता है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
झांसी. राजस्थान पत्रिका समूह का एमएम तड़का प्रतिवर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाली महिलाओं को वीमेन रिकॉगनाइजेशन अवार्ड 2021 से सम्मानित करता है। रविवार को झांसी शहर के होटल नटराज सरोवर पोर्टिको में Women’s Recognition Awards 2021 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम चार बजे से सात बजे के बीच होगा। इस कार्यक्रम में वह महिलाएं सम्मानित की जाएंगी जो कोरोना वारियर्स हैं, यानी कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सराहनीय कार्य किये हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली उन महिलाओं को जिन्होंने स्पोर्ट्स के क्षेत्र विशेष योगदान दिया है, या फिर सफल बिजनेस वीमेन हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में समाजसेविका महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई इवेंट पार्टनर और एजूकेशन पार्टनर हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.