झांसी

दीपावली पर चल रहा था ’52’ का खेल, इसे देखकर पुलिस रह गई दंग

दीपावली पर चल रहा था ताश के 52 पत्तों का खेल, इसे देखकर पुलिस रह गई दंग

झांसीNov 08, 2018 / 10:10 pm

BK Gupta

दीपावली पर चल रहा था ताश के 52 पत्तों का खेल, इसे देखकर पुलिस रह गई दंग

झांसी। दीपावली के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे कई लोगों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर दिया। उसके खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दी गई है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ यह अभियान अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत चलाया।
केस-1
टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली। इस सूचना को सही मानते हुए उप निरीक्षक यादराम सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जयराम के मकान के सामने मुहल्ला फतेहपुर में छापा मारा। वहां पर ताश के पत्तों से हारजीत की बजी लगाकर जुआ खेल रहे वसंते अहिरवार पुत्र चिंतामन अहिरवार समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ताश के पत्तों के साथ ही 4795 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उक्त छहों लोगों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।
केस-2
इसके अलावा जुआ पकड़े जाने का दूसरा मामला जिले के उल्दन थाना क्षेत्र से आया है। इसमें बताया गया है कि उल्दन थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक राम किशोर ने दल बल के साथ ग्राम राजगिर पहुंचकर भगवत के मकान पर छापा मारा। वहां पर ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लोगों में उल्दन थाना क्षेत्र के रहने वाले भगवत पुत्र राजाराम के साथ एक अन्य युवक शामिल है। इसके अलावा फड़ से 1940 रुपये व ताश के पत्ते बरामद किए गए।
अन्य केस
इसके अलावा झांसी के 48 चैंबर के पास छापा मार कर पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 16550 रुपये बरामद किए ग। इसके अलावा गुरसरांय पुलिस ने कश्मीरी कोठी के पास छापा मारकर चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

Home / Jhansi / दीपावली पर चल रहा था ’52’ का खेल, इसे देखकर पुलिस रह गई दंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.