महिला से ‘तालिबानी’- पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

पत्नी के कंधे पर पति को बैठाया, गांव वाले डंडों से पीटते रहे और पूरे गांव में घुमाया गया…

झाबुआ. मध्यप्रदेश के झाबुआ में एक बार फिर महिला से तालिबानी का मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर शादी के बाद प्रेम प्रसंग रखने वाली महिला को गांव वालों ने मिलकर ऐसी सजा दी जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। गांव वालों से महिला बार-बार ऐसा नहीं करने और छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन गांव वालों का दिल नहीं पसीजा।

पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया
महिला से तालिबानी का ये मामला झाबुआ जिले के छापरी रणवास गांव का है जहां ग्रामीणों को शक था कि शादी के बाद भी महिला के प्रेम संबध हैं और इसी शक के चलते ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर उसके साथ ये तालिबानी बर्ताव किया। महिला को पकड़ने के बाद गांव वालों ने महिला के कंधे पर उसके पति को बैठाया और फिर उसे पूरे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं इस दौरान महिला के पीछे-पीछे गांव के लोग चल रहे थे जो लाठी से उसकी पिटाई भी कर रहे थे। महिला बार बार छोड़ देने और ऐसा न करने की गुहार लगाई रही लेकिन गांव वालों ने उसकी एक नहीं सुनी और पूरा गांव महिला का तमाशा देखता रहा। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में महिला के साथ हुई पूरी घटना कैद है।

देखेें वीडियो-

//www.dailymotion.com/embed/video/x7vaxg9?autoplay=1?feature=oembed

पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया केस
सोशल मीडिया पर महिला के साथ हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और उसने महिला के पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि झाबुआ में महिला के साथ तालिबानी का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार झाबुआ से इस तरह की तस्वीरें आती रही हैं। शिक्षा के अभाव और आदिवासी परंपराओं के चलते यहां के ग्रामीण पहले भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और इसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा है। सरकार और प्रशासन लगातार जागरुकता का प्रयास जिले में कर रहा है लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंताजनक है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.