झाबुआ

पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य और उनकी पत्नी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, इंदौर में भर्ती

आर्य को इंदौर स्थित अरविंंदो अस्पताल में भर्ती कराया, सेंधवा विधायक ग्यारसीलाल रावत की भी हालत बिगड़ी, इंदौर किया भर्ती

झाबुआMar 25, 2021 / 12:28 pm

vishal yadav

Former minister Antarsingh Arya and his wife Corona Positive

इंदौर/बड़वानी. पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य व उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आर्य को इंदौर स्थित अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेंधवा विधायक ग्यारसीलाल रावत को भी बुधवार रात्रि इसी संक्रमण के चलते हालत बिगडऩे पर इंदौर में भर्ती कराया गया। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें कुछ दिनों पूर्व बड़वानी में भर्ती कराया था, लेकिन वे स्थिति ठीक लगने पर अपने गृह ग्राम हिंगवा लौट आए थे।
फरवरी के मुकाबले मार्च में दोगुनी हुई कोरोना रफ्तार
जिले में पिछले छह दिन के दौरान 111 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें बीते 24 घंटे में एक बार फिर 24 लोग संक्रमित निकले है। खासकर इसमें छोटे-छोटे ग्रामों तक कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। गत फरवरी माह के मुकाबले मार्च में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो चुकी है। गत वर्ष 24 मार्च तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला था। साथ ही तब लॉक डाउन लगाया जा चुका था। वहीं इस बार स्थिति उलट नजर आ रही है। जनजीवन पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है। मास्क और दूरी के नियमों का उल्लंघन होने और महाराष्ट्र का असर जिले में साफ तौर पर दिखने लगा है। मंगलवार की देर शाम को 24 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनको मिलाकर अब जिले मेंं कुल कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या 3194 हो गई है। इसमें से 3051 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य हो चुके है। जबकि 112 लोगों का उपचार जारी है। हालांकि इस माह में अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।
14 स्थानों पर मिले संक्रमित
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट जिले के 14 स्थानों पर 24 संक्रमित पाए गए है। इसमें छोटी कसरावद का 20 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 16 वर्षीय बालक, 13 वर्षीय बालक, 55 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय महिला, 71 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय पुरूष, अंजड़ की 42 वर्षीय महिला, लोनसरा खुर्द की 65 वर्षीय महिला, पानसेमल की 65 वर्षीय महिला, राजपुर का 43 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 15 वर्षीय बालक, 17 वर्षीय बालिका, 21 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, निवाली का 58 वर्षीय पुरूष, गुमडियाखुर्द का 20 वर्षीय पुरूष, बोरखेड़ी का 20 वर्षीय पुरूष, मोहीपुरा का 22 वर्षीय, 18 वर्षीय बालक, नागलवाड़ी का 27 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 31 वर्षीय पुरूष, दोंदवाड़ा की 32 वर्षीय महिला शामिल है।
बीते 24 घंटे की स्थिति
पॉजिटिव : 24
निगेटिव : 268
स्वस्थ्य हुए : 15
मार्च की स्थिति
सेंपल भेजे : 4741
निगेटिव : 4315
पॉजिटिव : 199
स्वस्थ्य हुए : 107
मौत : 00
अब तक भेजे सेंपल : 72111
निगेटिव : 67143
पॉजिटिव : 3194
अप्राप्त रिपोर्ट : 788
स्वस्थ्य हुए : 3051
सक्रिय मरीज : 112
अब तक मौत : 31

Home / Jhabua / पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य और उनकी पत्नी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, इंदौर में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.