हाईकोर्ट: बीएसए जौनपुर बताएं, कितने गैर मान्यता स्कूल चल रहे हैं?

बिना मान्यता के स्कूल संचालित किये जाने से संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी।

<p>प्रतीकात्मक फोटो</p>
प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेशिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी मांगी है कि जौनपुर जिले में कितने गैर मान्यता के बेसिक स्कूल चल रहे है। याचिका की अगली सुनवाई 23 सितम्बर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने खेतासराय के निवासी राजेश कुमार यादव की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता घनश्याम मौर्या का कहना है कि खेतासराय में रेडियंट पब्लिक स्कूल डोभी एक साल पहले बन्द हो गया। उसी स्थान पर आई डी मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल बिना मान्यता लिए संचालित किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाने की मांग में याचिका दाखिल की गयी है।
 

उच्च न्यायालय के उप निबंधकों का संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति

प्रयागराज. महानिबंधक मयंक कुमार जैन की अधिसूचना के अनुसार रीता अजमानी, राकेश चन्द्र त्रिवेदी, अखिलेश चंद्र, सुन्दर सिंह (लखनऊ), कान्ता खुराना (लखनऊ), महेश कुमार सक्सेना (लखनऊ), राजीव कमल (लखनऊ), राम चंद्र मिश्र, अतुल कुमार गर्ग, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सैयद महफूज हुसैन, शुशील कुमार, धर्मेश चंद्रा, वीरेन्द्र कुमार द्वितीय, विजय कुमार तृतीय, कलित कुमार यादव, कृष्ण देव द्वितीय, रमेश चन्द्र गोयल, विजय प्रसाद, राकेश कुमार द्वितीय, विजय कुमार अस्थाना, उत्तम कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ), राजेन्द्र कुमार चड्ढा, मणि शेखर, विनोद कुमार चतुर्थ, राम प्रसाद, नागेन्द्र कुमार जायसवाल, रामाश्रय, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वितीय, श्रीश कुमार (लखनऊ), शुवीर कुमार श्रीवास्तव, सत्येन्द्र मिश्र, मुनौअर अली मिस्की, मोहम्मद सुफियान, उदय शंकर मिश्र, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील कुमार द्वितीय, रमेश चन्द्र गुप्ता (लखनऊ), अरविंद कुमार श्रीवास्तव, हेम सिंह, सूबेदार सिंह (लखनऊ), अनूप कुमार राय, हैदर हुसैन साहबी (लखनऊ), अशोक कुमार जैन, राम चन्द्र चतुर्थ, रत्ना श्रीवास्तव (लखनऊ), जितेन्द्र कुमार यादव (लखनऊ), सतीश चन्द्र द्विवेदी, दया राम, छोटे लाल कनौजिया और महेश चन्द्र द्वितीय को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर और प्रवीन कुमार, अवधेश कुमार वर्मा, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार त्रिपाठी एपीएस को निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव ने समस्त पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण, न्यायमूर्ति राम सूरत राम मौर्य और विद्वान महानिबंधक मयंक कुमार जैन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है।
By Court Correspondence
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.