पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जौनपुर. उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा और निर्दलीय धनंजय सिंह में जोरदार टक्कर चल रही है। 19वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर सपा के लकी यादव 52,766 वोट पाकर सबसे आगे रहे तो धनंजय सिंह भी 47,867 वोटों से उनके ठीक पीछे चल रहे हैं। शुरुआत में धनंजय सिंह ने बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में लकी यादव धनंजय सिंह से आगे हो गए और बढ़त बरकरार है। ये सीट समाजवादी पार्टी की सिटिंग सीट है।
निर्दलीय लकी यादव ने आठवें राउंड तक काफी बढ़त बना रखी थी। इस राउंड में जहां धनंजय सिंह को 24,214 वोट मिले थे तो वहीं सपा के लकी यादव उनसे काफी पीछे 16,878 पर थे। हालांकि इसके बाद अंतर कम होता गया और नवें राउंड में धनंजय सिंह- 26,807 हुए तो लकी यादव बढ़कर 20,304 पर आ गए। भाजपा के मनोज सिंह 8,933 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही। 10वें राउंड में धनंजय सिंह और लकी यादव के बीच का अंतर 4222 तो 11वें राउंड में 3341 का अंतर रहा और धनंजय सिंह आगे बने रहे, लेकिन 12वें राउंड में यह अंतर 397 वोटों का ही रह गया।
14वें राउंड तक आकर लकी यादव धनंजय सिंह से 7078 वोटों से आगे होकर 39,064 वोटों से एक नंबर पर हो गए। 15वें राउंड में लकी यादव धनंजय सिंह से 2,936 वोटों से आगे रहे। 18वें राउंड में लकी यादव 4207 वोटों से आगे रहे, जबकि 19वां राउंड पूरा होने पर धनंजय सिंह लकी यादव से 4,899 वोटों से पीछे चल रहे थे। भाजा लगातार तीसरे और बसपा चौथे नंबर पर रही।
- आठवां राउंड
धनंजय सिंह 24214
सपा 16878
- 9वां राउंड
निर्दल धनंजय सिंह- 26807
सपा लकी यादव - 20304
भाजपा मनोज सिंह- 8933
बसपा जेपी दुबे- 7966
कांग्रेस राकेश मिश्र- 897
धनंजय सिंह 6503 वोट से आगे चल रहे है।
- 10वां राउंड
धनंजय सिंह निर्दल 28343
लकी यादव सपा 24121
मनोज सिंह भाजपा 10166
जेपी दुबे बसपा 8708
- 11वां राउंड
धनंजय सिंह निर्दल 30390
लकी यादव सपा 27049
मनोज सिंह भाजपा 11598
जेपी दुबे बसपा 9894
- 12वांं राउंड
धनंजय सिंह निर्दल 31986
लकी यादव सपा 31589
मनोज सिंह भाजपा 12623
जेपी दुबे बसपा 10606
- 14वां राउंड
धनंजय सिंह निर्दल 31986
लकी यादव सपा 39064
मनोज सिंह भाजपा 14716
जेपी दुबे बसपा 12447
- 15वां राउंड
लकी यादव सपा 41464
धनंजय सिंह निर्दल 38528
मनोज सिंह भाजपा 15774
जेपी दुबे बसपा 13654
- 18वां राउंड
लकी यादव सपा 49974
धनंजय सिंह निर्दल 45767
मनोज सिंह भाजपा 18911
जेपी दुबे बसपा 16831
- 19वां राउंड
लकी यादव सपा 52766
धनंजय सिंह निर्दल 47867
मनोज सिंह भाजपा 20201
जेपी दुबे बसपा 17999