24 घण्टे के भीतर यहां इतने लोगों ने कर ली खुदकुशी, पढि़ए पूरी खबर

जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

<p>जांच में जुटी कोतवाली पुलिस</p>
जांजगीर-चांपा. कोतवाली थानांतर्गत महंत, खड़पड़ी पारा जांजगीर व खोखरा ग्राम में तीन लोगों ने विभिन्न कारणों से खुदकुशी कर ली। एक महिला, एक युवक व तीसरी युवती है। तीनों मामले की जांच एवं पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार पहली घटना महंत की है। संगीता पति कुलदीप (25) 19 दिसंबर की रात को किसी कारणवश जहर सेवन कर ली। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह 7.30 बजे उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना खड़पड़ी पारा जांजगीर की है। ओमप्रकाश पिता छवरा राम यादव (22) कैटरिंग का कार्य करता था।
Read more : 12 कर्मचारी अनुपस्थित, सीईओ ने थमाया नोटिस

गुरुवार की सुबह 12 बजे वह अपने घर में जहर सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना खोखरा ग्राम की है।
जहां एक मनीषा केवट 16 ने गुरुवार की सुबह पास के हैंडपंप में पानी भरने गई थी। उसके परिजन घर पर नहीं थे। कुछ देर बाद परिजन जब घर को लौटे और देखे तब युवती घर के सीलिंग फैन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तीनों मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। दो मामले में शव को जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं तीसरे मामले में तहसीलदार के निर्देशन में पुलिस जांच में जुटी है। युवती के खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.