जालोर

गंभीर हालत में मिला युवक, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनगढ़ से आगे नेशनल हाइवे 325 पर निर्माणाधीन टोल नाके से आगे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे जालोर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के बाद रेफर किया गया।

जालोरJan 02, 2020 / 09:52 am

Khushal Singh Bati

थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनगढ़ से आगे नेशनल हाइवे 325 पर निर्माणाधीन टोल नाके से आगे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे जालोर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के बाद रेफर किया गया।

जालोर. थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनगढ़ से आगे नेशनल हाइवे 325 पर निर्माणाधीन टोल नाके से आगे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे जालोर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के बाद रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से घाणा वर्तमान में गौड़ीजी क्षेत्र निवासी सूरज गर्ग घायल अवस्था में मिला, जिसे राजकीय अस्पताल जालोर लाया गया। युवक के गले पर कट लगे हुए थे। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक जयदेव सियाग, सीआई बाघसिंह समेत पुलिस जाब्ता पहुंया। वहीं उसे उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
भंवरानी गांव में नाबालिग की संदिग्ध मौत
भाद्राजून. नोसरा पुलिस थाना क्षेत्र के भंवरानी गांव में नाबालिग किशोर की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जानकारी के अनुसार भंवरानी निवासी जीवाराम माली 11वीं का छात्र था। जो बीती रात को अपने साथियों साथ हल्दी पार्टी में गया हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मौजूद युवकों ने उससे मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया और उसके बाद उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर चले गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय किशोर की मौत हो गई। शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Jalore / गंभीर हालत में मिला युवक, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.