5 साल पहले बैंक के लॉकर में रखी थी सोने की ज्वेलरी, अब निकले पत्थर, देखकर उड़े होश

Jewelry Turned into Stone : करीब 800 ग्राम सोने के आभूषण बैंक लॉकर में रखे थे। अब आभूषण के बजाय उसमें मार्बल के टुकड़े थे। इस घटनाक्रम के बाद बैंक प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है…

जालोर। Jewelry Turned into Stone कोरोना संक्रमण ( Covid 19 ) के चलते दिसावर से लौटे एक प्रवासी को ऐसा झटका लगा जिससे वह चकित और चिंतित है। मूल रूप से जालोर के पारसमल जैन का भिवंडी में व्यापार है। इस प्रवासी ने 5 साल पूर्व एक बैंक में लॉकर लिया था। जिसमें उसने सोने के आभूषण रखे थे। जब शुक्रवार को उसने बैंक लॉकर खोला तो उसमें वह आभूषण मौजूद नहीं थे।
पारसमल जैन का कहना है कि करीब 800 ग्राम सोने के आभूषण बैंक लॉकर में रखे थे। अब आभूषण के बजाय उसमें मार्बल के टुकड़े थे। इस घटनाक्रम के बाद बैंक प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है। यह प्रवासी भिवंडी में व्यापार करता है।

मैंने करीब 5 साल पूर्व बैंक में लॉकर लिया था और उसके बाद उसमें सोने के आभूषण रखे थे। आज जब लॉकर खोला तो उसमें आभूषण के बजाय मार्बल के टुकड़े ही थे।
पारसमल जैन, प्रवासी
दिसावरी के लॉकर में गहने के स्थान पर पत्थर मिलने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाघसिंह, सीआई, जालोर

ये भी पढ़ें :—
सीमा पर तस्करों से 2.93 लाख जप्त
बीकानेर। सीमा सुरक्षा बल और रायसिंग नगर (श्रीगंगानगर) पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त 2 तस्करों को पकड़ा है। इनमें भट्टों का बास (बीकानेर) निवासी शब्बीर (32), शादुलाई (छतरगढ़) निवासी बबलू (22) शामिल है। लिखमेवाला (82 आरबी) के नजदीक पकड़े आरोपियों से 50.5 किलो डोडापोस्त और 2.93 लाख रूपए मिले है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.