लुटेरी दुल्हनों के दलालों को जेल भेजा
– आहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार युवकों को झांसा देकर रुपए ऐंठने का मामला
जालोर. आहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार युवकों को शादी करवाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने के बाद फरार हुई लुटेरी दुल्हनों के दलालों की गिरफ्तारी के बाद उनकी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। एएसआई अखाराम ने बताया कि मामले में आरोपी जामनगर (गुजरात) निवासी राज उर्फ दामा विमल और अहमदाबाद निवासी कल्पना को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हुए।
अभी गिरफ्तारियां बाकी
शादी के नाम पर झांसे के प्रकरण में पुलिस ने कल्पना, राज उर्फ दामा विमल पुत्र तेजपाल पटेल निवासी जामनगर (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभ इस प्रकरण में गिरोह से जुड़े लक्ष्मी प्रजापत निवासी अनादरा, शानदाबेन हाल अहमदाबाद की गिरफ्तारी भी शेष है।