Video: मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व्यास का किया सामाजिक अभिनंदन

– परमाणु नगरी में अभिनंदन गौरव की बात : व्यास

<p>मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व्यास का किया सामाजिक अभिनंदन</p>
पोकरण. राज्य मानवाधिकार आयोग राजस्थान के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास एवं जिला न्यायाधीश ओमी पुरोहित का पोकरण आगमन पर आशापुरा विश्राम गृह स्थित सभागार में सामाजिक अभिनंदन किया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मगनलाल बिस्सा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पार्षद नारायणलाल रंगा, राणुलाल छंगाणी, महादेव बिस्सा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति व्यास व न्यायाधीश पुरोहित का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए व्यास ने कहा कि परमाणु नगरी पोकरण वह पवित्र धरा है, जहां लोकदेवता बाबा रामदेव व आदीभवानी मां आशापूर्णा के धाम है। इस धरा पर अभिनंदन होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि एक न्यायाधीश के रूप में उन्होंने आमजन को न्याय दिलाकर सेवा का कार्य किया। राज्य सरकार की ओर से उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बनाकर पुन: सेवा का मौका दिया गया है। उन्होंने महापुरुषों की प्रेरणा से हमेशा न्याय के पथ पर आगे बढऩे की बात कही तथा लोगों को भरोसा दिलाया कि वे मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ हर समय कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब को न्याय व उसका अधिकार मिले, इसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंंने अपने सम्मान में रखे गए अभिनंदन समारोह के लिए आयोजकों का आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बिस्सा ने न्यायमूर्ति व्यास को आयोग का अध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे पश्चिमी राजस्थान का सम्मान बताया। उन्होंने व्यास को एक न्यायप्रिय, गरीबों का हितेषी बताते हुए इनकी कार्यशैली की सराहना की। पार्षद नारायणलाल रंगा ने आयोग के अध्यक्ष व्यास व न्यायाधीश पुरोहित सहित सभी अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत करते हुए आयोग के अध्यक्ष व्यास को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समारोह में उपस्थित अभिभाषक संघ पोकरण के अध्यक्ष मगनाराम विश्रोई, सहायक लोकअभियोजक फिरोजखां मेहर, वरिष्ठ अधिवक्ता आशाराम चांडक, सरवरखां मेहर, विशनसिंह गोदारा, पार्षद आईदान पंवार, राजेन्द्रसिंह चंपावत, जगदीशसिंह राजपुरोहित, किशनलाल रंगा, रामदेव बोहरा, जेपी बिस्सा, नटवरलाल, हेमशंकर, सुरेश जोशी, सुरेश व्यास, संजय बिस्सा सहित उपस्थित लोगों ने उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया। समारोह का संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया। पोकरण पहुंचने पर पंचायत समिति सांकड़ा केे प्रधान भगवतसिंह तंवर, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, तहसीलदार बंटी राजपूत, थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने न्यायमूर्ति व्यास का स्वागत व अगुवानी की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.