कश्मीर में आज घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है-खन्ना

सोसायटी फॉर एफिशिएंट गवर्नेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन (सेगा) की ओर से “धारा 370 के पहले और बाद का कश्मीर” विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना थे।

<p>कश्मीर में आज घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है-खन्ना</p>
जयपुर।
सोसायटी फॉर एफिशिएंट गवर्नेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन (सेगा) की ओर से “धारा 370 के पहले और बाद का कश्मीर” विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना थे।
खन्ना ने बताया कि किस प्रकार धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर पूर्ण रूप से भारत का अंग बना है। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से देश पूर्ण रूप से एकजुट हुआ है। पहले कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए हमें यात्राएं निकालनी पड़ती थी, लेकिन आज वहां घर-घर में तिरंगा दिख रहा है। यह धारा 370 हटने के कारण ही संभव हो पाया है। खन्ना ने बताया कि धारा 370 हटाने के बाद अब भारत का प्रत्येक नागरिक खुले मन से बिना किसी डर से जम्मू—कश्मीर घूम सकता है और वहां रह सकता है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की जनता ने इसका खुले मन से स्वागत किया है।
एक साल में कई नेता जो पहले धारा 370 का समर्थन करते थे, अब बाहर आ चुके हैं। लेकिन जनता कहीं से भी उनका समर्थन नहीं कर रही। यहां तक कि कई मुस्लिम सैनिक ईद मनाने के लिए भी नहीं गए, क्योंकि उन्होंने देश के प्रति अपने कर्तव्य को समझते हुए हुए लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी करना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। यह बताता है कि वहां की जनता भारत सरकार के इस फैसले को बिना किसी दबाव के और अपने मन से अपना रही हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कर्नल देव आनंद गुर्जर ने मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया। कार्यक्रम की संयोजक सचिव डेज़ी शर्मा ने बताया कि कश्मीर भारतीय अस्मिता से जुड़ा हुआ विषय है। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि भारत का नौजवान धारा 370 के ऐतिहासिक कदम के बाद उस हालात को समझें। इसीलिए यह वेबीनार आयोजित कराया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.