Weather Update- सुबह शाम गुलाबी ठंडक का अहसास

Weather Update-प्रदेश के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है।

<p>Weather Update- सुबह शाम गुलाबी ठंडक का अहसास</p>
गिरने लगा रात का तापमान
एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज
वनस्थली के रात के तापमान में आई 4.9 डिग्री सेल्सियस की कमी

जयपुर।
प्रदेश के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। जयपुर के दिन के तापमान में1.2 डिग्री और रात के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वही कोटा के रात का तापमान 0.8 डिग्री,जैसलमेर के रात के तापमानम ें 2.9 डिग्री,बीकानेर के रात के तापमान में 2.1 डिग्री, चूरू के रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। रात के तापमान में सबसे अधिक गिरावट वनस्थली के रात के तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गई। हालांकि अभी भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोगों को गर्मी और उमस सता रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर से मौसम फिर से बदलेगा। प्रदेश के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली में कहीं कहीं मेघगर्जन हो सकता है। वहीं 17 अक्टूबर को अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारां, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, जयपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। कहीं कहीं हल्की बरसात भी हो सकती है।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर………. 34.5………….22.4
जयपुर………….34.8…………..23.0
कोटा…………..35.4………….23.3
डबोक…………33.5………… 21.4
बाड़मेर…………38.0………….. 25.2
जैसलमेर……….35.6…………. 21.6
जोधपुर……….. 37.0…………. 23.6
बीकानेर……….. 36.4……….. 20.5
चूरू……………. 34.7…………… 18.0
श्रीगंगानगर………34.6…………… 22.3
भीलवाड़ा………. 34.2………….. 21.6
वनस्थली………… 35.6………….. 18.9
सीकर…………….. 34.0…………. 19.0
चित्तौडगढ़़………… 34.5…………. 21.0
फलौदी……………… 36.0………… 24.6
सवाई माधोपुर……… 37.2…………. 22.1
धौलपुर……………….. 37.2…………. 20.1
करौली……………………………………. 22.4
नागौर ………………… 35.4…………… 19.2
टोंक ……………………. 36.8…………. 23.5
बूंदी…………………….. 34.5……………. 27.5
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.