राजस्थान: निवर्तमान सीएस DB Gupta को नई ज़िम्मेदारी पर ‘सस्पेंस’ बरकरार, क्या जल्द मिलेगी ‘गुड न्यूज़’!

बिना पद के हैं निवर्तमान सीएस DB Gupta, तबादला सूची में नहीं दी गई कोई नई ज़िम्मेदारी, गुप्ता की जगह Rajeev Swaroop को बनाया गया है सीएस, प्रशासनिक गलियारों में नई ज़िम्मेदारी को लेकर लग रही अटकलें, बगैर पद के 48 घंटे से भी ज़्यादा का बीता वक्त
 

<p>file pic</p>
जयपुर
राज्य सरकार के निवर्तमान मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को नई ज़िम्मेदारी पर सस्पेंस बरकरार है। गुरुवार को जारी हुई 103 आइएएस अफसरों की तबादला सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम रहे डीबी गुप्ता को बिना कोई पद पर 48 घंटे से भी ज़्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी तक उनको नई ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि सरकार ने गुप्ता की जगह वरिष्ठ आइएएस राजीव स्वरुप को नया मुख्य सचिव बनाया है। इधर, गुप्ता के रिटायरमेंट में अभी लगभग तीन माह का वक्त और शेष है।
जल्द मिल सकती है ‘गुड न्यूज़’
सरकार की जम्बो तबादला सूची में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता का तबादला हर किसी को चौंका गया था। प्रशासनिक हलकों में भी इस बात को लेकर ज़रा भी संभावना नहीं लगाईं जा रही थी कि कोरोना संकटकाल के दौरान इस महत्वपूर्ण पद पर सरकार कोई बदलाव करेगी। हालाँकि सूत्रों के अनुसार डीबी गुप्ता को जल्द ही किसी अन्य महत्वपूर्ण पद की ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार आइएएस गुप्ता को वरिष्ठता और लम्बे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर जल्द कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। कयास ये तक लगाए जा रहे हैं कि उन्हें आरपीएससी चेयरमेन या मुख्य सूचना आयुक्त बनाया जा सकता है। फिलहाल सभी की नज़रें मुख्यमंत्री के ‘विशेषाधिकार’ फैसले पर टिकी हुई हैं।
ख़ास बात ये भी है कि डीबी गुप्ता तबादला सूची आने से पहले और फिर मुख्य सचिव का पदभार राजीव स्वरुप को सौंपने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अकेले में मुलाक़ात कर चुके हैं। इस बीच दोनों की लम्बी मंत्रणा भी हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि गुप्ता को जल्द ही किसी अन्य महत्वपूर्ण पद की ज़िम्मेदारी से नवाज़ा जा सकता है।
बिना पद के गुप्ता!
निवर्तमान मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की नई ज़िम्मेदारी को लेकर लगाए जा रहे तमाम कयासों और अटकलों के बीच उन्हें बगैर किसी पद के 48 घंटे से ज़्यादा का वक्त बीत गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.