वहीं अन्य मुकाबले में आदित्य और अर्जुन की जोड़ी ने पुरुष युगल में रजत पदक जीता और नीरज व निखिल ने पुरुष युगल में कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर 18 में आदित्य व तन सिंह ने रजत और 50 प्लस गु्रप में अश्वनी वधवा ने मुंबई के संजय वर्मा के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ टीम राजस्थान 4 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीतकर टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित की गई।