दर्द दे गई होली…होली की पार्टी में हो गया तमंचे पर डिस्को….. रामगंज में हो गया बड़ा बवाल

विवाद सिर्फ इतना था कि एक युवक जिसके रंग लगा हुआ था वह दो अन्य युवकों को टच हो गया था।

<p>Two boys were washed away in the Behar river</p>
जयपुर
होली की पार्टी के दौरान रिवाल्वर लहराकर डांस करना भारी पड गया। डांस के दौरान गोली चल गई और एक युवक के पैर में जा धंसी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस को सूचना देने के बाद चिकित्सकों ने आॅपरेशन कर गोली तो निकाल दी लेकिन युवक गंभीर घायल हो गया। मामला कालवाड़ थाना क्षेत्र का है। कालवाड़ पुलिस ने बताया कि रामकुटिया के पास स्थित एक फार्म हाउस में होली की पार्टी रखी गई थी।
उसमें कई युवा शामिल हुए थे। उनमें से एक केसर सिंह भी था। पार्टी में नाच गाने के दौरान केसर सिंह ने जेब से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरु कर दिया। लोग उसे टोकते इससे पहले ही उससे फायर हो गया। गोली रणवीर सिंह के पैर मे जा धंसी। फायरिंग के बाद कुछ युवक तो वहां से भाग गए। बाद में पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरु की। उधर जयपुर के रामगंज इलाके में भी रंग लगाने की बात को लेकर बवाल हो गया।
बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस की गई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो पक्षों के तीस से भी ज्यादा लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पुलिस ने काबू करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। आखिर पुलिस ने सख्ती दिखाई और करीब दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों के खिलाफ एक्शन लिया। विवाद सिर्फ इतना था कि एक युवक जिसके रंग लगा हुआ था वह दो अन्य युवकों को टच हो गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.