राजस्थान में 30 तक होगी बारिश, जानें कब विदा होगा मानसून, पढ़ें 20 साल की स्थिति

राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश 30 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।

<p>राजस्थान में 30 तक होगी बारिश, जानें कब विदा होगा मानसून, पढ़ें 20 साल की स्थिति</p>
जयपुर। राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश 30 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। हालाकि बारिश का जोर राजस्थान के पूर्वी व दक्षिणी हिस्से में ज्यादा रहेगा। बड़ी बात यह है कि राजस्थान में बारिश का आंकड़ा सामान्य से तीन प्रतिशत आगे निकल गया है और माना जा रहा है कि प्रदेश में 30 सितंबर तक यह आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा। पिछले साल की बात करें तो मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान से 28 सितंबर को शुरु हुई थी और 6 अक्टूबर तक पूरे राजस्थान से मानसून विदा हो गया था। इस बार मानसून की बारिश को लेकर बन रहे समीकरण देखें तो माना जा रहा है कि यह अक्टूबर में ही विदा होगा।
मौसम विभाग की माने तो 17 सितंबर से 23 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और राज्य के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में हल्की, मध्यम व भारी बारिश की संभावना है। 24 से 30 सितंबर तक राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है।
राजस्थान में 18 व 19 सितंबर को अति भारी बारिश, कल से दिखेगा कम दबाव क्षेत्र का असर

राजस्थान 3 प्रतिशत आगे निकला
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में मानसून के दौरान अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 3 प्रतिशत आगे निकल गया है। राजस्थान में सामान्य बारिश का आंकड़ा 399.4 एमएम है, जबकि अब तक 410.1 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 6 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में यह आंकड़ा सामान्य से 3 प्रतिशत पीछे चल रहा है।
राजस्थान में मानसून की 20 साल की स्थिति
वर्ष————–प्रवेश——————विदाई
2001————13 जून—————-14 सितंबर
2002————26 जून—————-16 सितंबर
2003————19 जून—————-19 सितंबर
2004————17 जून—————-08 अक्टूबर
2005————26 जून—————-29 सितंबर
2006————29 जून—————-03 अक्टूबर
2007————15 जुलाई—————30 सितंबर
2008————10 जुलाई—————29 सितंबर
2009————03 जुलाई—————26 सितंबर
2010————03 जुलाई—————28 सितंबर
2011————22 जून—————-28 सितंबर
2012————05 जुलाई—————26 सितंबर
2013————15 जून—————–17 अक्टूबर
2014————03 जुलाई—————28 सितंबर
2015————23 जून—————–29 सितंबर
2016————22 जून—————–22 अक्टूबर
2017————27 जून—————–11 अक्टूबर
2018————26 जून—————–01 अक्टूबर
2019————02 जुलाई—————-11 अक्टूबर
2020————24 जून——————06 अक्टूबर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.