हिमाचल में लैंडस्लाइड, जयपुर की युवती और सीकर के एक ही परिवार के 3 जनों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड की वजह से हुए हादसे में राजस्थान के चार जनों की मौत हो गई। हादसे में सीकर के एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। वहीं एक युवती जयपुर की है।

<p>हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड की वजह से हुए हादसे में राजस्थान के चार जनों की मौत हो गई। हादसे में सीकर के एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। वहीं एक युवती जयपुर की है।</p>
जयपुर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड की वजह से हुए हादसे में राजस्थान के चार जनों की मौत हो गई। हादसे में सीकर के एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। वहीं एक युवती जयपुर की है।
सीकर के एक ही परिवार के तीन जनों की मौत
हादसे में सीकर के एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई। सीकर निवासी बियाणी परिवार शुक्रवार को शिमला आदि स्थानों पर घूमने के लिए निकला था। यह परिवार लंबे अर्से से मुम्बई में ही रहता है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से परिवार सीकर आया हुआ था। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से ही यह परिवार घूमने का प्लान बना रहा था। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं। हादसे में माया देवी बियानी 75, उनके बेटे अनुराग बियानी 28 और बेटी ऋचा बियानी 24 की मौत हुई है।
जयपुर की बेटी : हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को हुए भूस्खलन की शिकार जयपुर की बेटी दीपा भी हुई। दीपा आयुर्वेदिक चिकित्सक और जयपुर में गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में अपनी मां के साथ रहती थी। उसने घर पर ही आयुर्वेदिक क्लिनिक खोल रखा था। पड़ोसी सतीश अग्रवाल और रूपेन्द्र सिंह ने बताया कि दीपा शर्मा कौन बनेगी करोड़पति कार्यक्रम में 6.40 लाख रुपए जीत चुकी थी। वह पंचकर्म की विशेषज्ञ थी। पत्रिका संवाददाता को पड़ोसियों ने बताया कि आप आए, इससे कुछ समय पहले ही हादसे की जानकारी लगी थी। उन्होंने बताया कि दीपा की मां छोटी बेटी के पास बंगलुरु गई है। बड़ा भाई महेश शर्मा महाराष्ट्र पावर ग्रिड में इंजीनियर है। वह महाराष्ट्र में ही रहता है। पिता रामभरोसी शर्मा करौली में रहते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.