महापौर मुनेश व डॉ. सौम्या ने लगवाया मंगल टीका

ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर
ग्रेटर में 600 और हैरिटेज में 550 लोगों को लगी वैक्सीन
पार्षदों व निगम कार्मिकों ने लगवाईं वैक्सीन

<p>मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए।</p>
जयपुर. ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर में महापौर मुनेश गुर्जर और ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। साथ ही पार्षदों व निगम कार्मिकों के साथ उनके परिजनों ने भी वैक्सीन लगवाई। ग्रेटर नगर निगम में 600 और हैरिटेज में 550 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं। शिविर हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम दोनोंं जगहों पर आयोजित किया गया।
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि पार्षदों के साथ उनके परिजनों, कार्मिकों और उनके परिजनों के कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें पार्षदों के साथ उनके परिजनों ने भी वैक्सीन लगवाई। उधर ग्रेटर निगम में भी शिविर लगाया गया, यहां कर्मचारी यूनियन से जुड़े कार्मिकों ने आरोप लगाया कि शिविर पार्षदों, निगम कार्मिको व उनके परिजनों के लिए लगाया गया, लेकिन शिविर में बाहरी लोगों के भी वैक्सीन लगाई गई, जिससे जिन कर्मचारियों का सूची में नाम था, उनको टीका नहीं लग पाया। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। वहीं शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी नहीं की गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.