Mahesh Joshi says: मेरे परिवार से कोई Mayar का दावेदार नहीं

जयपुर हैरिटेज नगर निगम (Jaipur Heritage Municipal Corporation )के मतदान की तारीख आते ही राजनीतिक दल और उनके नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप — प्रत्यारोप तेज कर दिया है।

<p>mahesh joshi </p>
जयपुर। जयपुर हैरिटेज नगर निगम (Jaipur Heritage Municipal Corporation )के मतदान की तारीख आते ही राजनीतिक दल और उनके नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप — प्रत्यारोप तेज कर दिया है। कांग्रेस के हवामहल विधायक और मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी (Hawmahal MLA Dr. Mahesh Joshi )ने भाजपा समर्थित लोगों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। डॉ जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे वीडियो से छेड़छाड़ कर भ्रम फैलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कभी मेरे परिवार के सदस्य को मेयर ( Mayar )बनाने के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है तो कभी धर्म और जाति के व्यक्ति को मेयर बनाने के नाम पर भ्रम फैलाने की कोशिशें चल रही है। डॉ जोशी ने स्पष्ट किया कि उनके परिवार का कोई सदस्य मेयर पद का दावेदार नहीं है। जीते हुए पार्षद ही हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगमों में मेयर चुनेंगे। डॉ जोशी ने भ्रम फैलाने वाले भाजपा समर्थित लोगों के कृत्य की निंदा करते हुए लोगों से भ्रमजाल में नहीं फंसने की अपील की है और विकास और सुशासन के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशियों को जिताने को कहा है। गौरतलब हैं कि जोशी के बेटे की पत्नी ओबीसी वर्ग से आती है इसलिए ये चर्चा चल रही हैं कि हैरिटेज निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर वे मेयर बन सकती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.