सुबह मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर में पकड़ी गति

हेरिटेज नगर निगम जयपुर के लिए राजधानी में सुबह धीमी गति से मतदान (Municipal election) शुरू हुआ। समय से साथ मतदान की गति भी बढ़ती गई, जो दोपहर तक रही। दोपहर बाद फिर मतदान की गति धीमी हुई। लोगों में कोरोना संक्रमण का डर भी हावी रहा, हालांकि मतदान केंद्रों पर सेनेटाइज और मास्क की व्यवस्था की गई, लेकिन अधिकतर मतदाता मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे।

<p>सुबह मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर में पकड़ी गति</p>
सुबह मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर में पकड़ी गति
— हेरिटेज नगर निगम जयपुर चुनाव
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम जयपुर के लिए राजधानी में सुबह धीमी गति से मतदान (Municipal election) शुरू हुआ। समय से साथ मतदान की गति भी बढ़ती गई, जो दोपहर तक रही। दोपहर बाद फिर मतदान की गति धीमी हुई। लोगों में कोरोना संक्रमण का डर भी हावी रहा, हालांकि मतदान केंद्रों पर सेनेटाइज और मास्क की व्यवस्था की गई, लेकिन अधिकतर मतदाता मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे।
किशनपोल विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक 17.94 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तक मतदान करने वालों की गति बढ़ी और दोपहर एक बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 38.05 फीसदी मत पड़े। इसके बाद मतदान की गति धीमी पड़ गई। दोपहर 3 बजे तक किशनपोल क्षेत्र में 44.73 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं शाम 5.30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 57.64 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच कुछ जगहों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में आपस में नोंक-झोंक भी हुई। महाराजा बालिका विद्यालय मतदान केंद्र पर सुबह भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आपस में मतदाताओं को प्रभावित करने को लेकर विवाद हुआ। वहीं शाम को भी एक युवक पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी समर्थक महिला ने आपत्ति की, इस दौरान भी विवाद हुआ, इस पर पुलिस ने मतदान केंद्र से उन्हें बाहर निकाल कर मतदान केंद्र का एक गेट बंद कर दिया।
व्हीलचेयर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं
मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए कई बुजुर्ग मतदाता भी पहुंचे, लेकिन व्हीलचेयर नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा, कुछ मतदान केंद्रों पर एक-एक व्हीलचेयर की ही व्यवस्था रही।
बूथ बढने से मतदाता भी कम
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रशासन ने बूथों की संख्या बढ़ाई, जिससे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अधिक भीड़ नजर नहीं आयी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.