ढूंढ नदी को पुनर्जीवित करने की पहल, मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढूंढ नदी (Dhundh River) के उद्गम स्थल भैरू खेजड़ा में रविवार को वृक्ष गंगा अभियान के तहत बड़ और पीपल के 125 पौधे लगाए गए। इस दौरान करीब 50 लोगों ने श्रमदान भी किया। इस दौरान गायत्री परिजनों ने मंत्रोच्चार भी किए। मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण और श्रमदान कर ढूंढ नदी को पुनर्जीवित (revived) करने का संकल्प भी दोहराया।

<p>ढूंढ नदी को पुनर्जीवित करने की पहल, मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण</p>
ढूंढ नदी को पुनर्जीवित करने की पहल, मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण
— बड़ और पीपल के 125 पौधे लगाए
— 50 से अधिक लोगों ने लगाए पौधे
— गायत्री परिवार का एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

जयपुर। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढूंढ नदी (Dhundh River) के उद्गम स्थल भैरू खेजड़ा में रविवार को वृक्ष गंगा अभियान के तहत बड़ और पीपल के 125 पौधे लगाए गए। इस दौरान करीब 50 लोगों ने श्रमदान भी किया। इस दौरान गायत्री परिजनों ने मंत्रोच्चार भी किए। मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण और श्रमदान कर ढूंढ नदी को पुनर्जीवित (revived) करने का संकल्प भी दोहराया। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया की पत्नी गायत्री कटारिया ने भी पौधरोपण किया।
श्री अग्रवाल समाज सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से बड़ व पीपल के पौधे उपलब्ध करवाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए मौके पर ही ट्री गार्ड बना कर लगाए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी सुबह सात बजे ही श्रमदान शुरू किया। धूप और उमस के बीच ढूंढ नदी को पुनर्जीवित करने के लिए लोगों में पौधारोपण का उत्साह नजर आया।
गायत्री परिवार की ओर से लुप्त हो चुकी रियासतकालीन ढूंढ नदी को पुनर्जीवित करने के लिए यहां 2 माह से सघन पौधारोपण अभियान चला रखा है। नदी पुनर्जीवन परियोजना के प्रभारी के नेतृत्व में सामोद से आए 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण अभियान को सफल बनाया। दोपहर को पर्यावरण संगोष्ठी हुई। जिसमें ढूंढ़ नदी उद्गम स्थल पुनर्जीवन अभियान के प्रभारी भैरू लाल जाट, वृक्ष गंगा अभियान के प्रभारी विष्णु गुप्ता, गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक रणवीर सिंह चौधरी सहित करीब 60 गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.