सीएस के निरीक्षण के बाद इंदिरा रसोई की नई चेक लिस्ट

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना को और बेहतर करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने नई चेक लिस्ट तैयार की है। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने पिछले दिनों इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया था तब कुछ खामियां सामने आई थी।

<p>सीएस के निरीक्षण के बाद इंदिरा रसोई की नई चेक लिस्ट</p>
जयपुर।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना को और बेहतर करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने नई चेक लिस्ट तैयार की है। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने पिछले दिनों इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया था तब कुछ खामियां सामने आई थी। इस पर विभाग ने नई चेक लिस्ट तैयार की है, जिसके अनुसार रसोई को और बेहतर व साफ-सुथरा रखने के साथ ही खाने की गुणवत्ता में बढ़ोतरी की जाएगी।
नई चेक लिस्ट के अनुसार निकाय अधिकारियों को अब महीने में दो बार इंदिरा रसोई का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लेना पड़ेगा। यह निरीक्षण भी इसलिए तय किया गया है, ताकि विभाग की ओर से जो चेक लिस्ट दी गई है, उसका रसोई में पालन भी किया जा रहा है या नहीं, यह अधिकारी मौके पर देखेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को भेजने की बंदिश रहेगी। वर्तमान में प्रदेश के 213 निकायों में 358 रसोई संचालित की जा रही है। जहां गरीबों को 8 रुपए में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विभाग ने भेजी यह चेक लिस्ट

विभाग की ओर से भेजी गई चेक लिस्ट में हाथ धोने से लेकर खाने को गर्म रखने तक का प्रावधान किया गया है। इसके लिए चपाती वार्मर और सब्जी वार्मर हर रसोई में उपलब्ध रहेगी।चेक लिस्ट के अनुसार रसोई में झूठे बर्तन नहीं दिखने चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए एक सफाई कर्मचारी को इंदिरा रसोई में काम पर लगाया जाएगा। खाना खाने के बाद हाथ धोने की व्यवस्था करनी होगी। रसोई में आकर भोजन करने वाले व्यक्ति को पानी लाने के लिए स्टील या डिस्पोजेबल ग्लास रसोइयों में उपलब्ध कराए जाएंगे। रसोई में किसी भी व्यवस्था में कमी की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर का बोर्डए प्रभारी अधिकारी के नाम व नंबर का बोर्ड और रसोई संचालक संस्था का नाम के बोर्ड रसोई में लगेगा। भोजन का साप्ताहिक मैन्यू तय होगा, इसके अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। चपाती निर्धारित मात्रा ढाई सौ ग्राम से कम नहीं होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.