आखिर मिल गई डीबी गुप्ता को ‘गुड न्यूज़’, मुख्यमंत्री के सलाहकार का संभालेंगे जिम्मा

राज्य सरकार ने रविवार देर रात एक आदेश जारी कर पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। सरकार ने गुरुवार को ही गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को सीएस बना दिया था। तबादला सूची में गुप्ता का नाम नहीं था। ना ही उन्हें APO किया गया था। मगर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया जा सकता है। गुप्ता के रिटायरमेंट में अभी लगभग तीन माह का वक्त और शेष है।

<p>फाइल फोटो</p>
जयपुर
राज्य सरकार ने रविवार देर रात एक आदेश जारी कर पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। सरकार ने गुरुवार को ही गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को सीएस बना दिया था। तबादला सूची में गुप्ता का नाम नहीं था। ना ही उन्हें APO किया गया था। मगर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया जा सकता है। गुप्ता के रिटायरमेंट में अभी लगभग तीन माह का वक्त और शेष है। हालांकि कोरोना संकटकाल के दौरान सीएस जैसे महत्वपूर्ण पद से गुप्ता को हटाने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा बनी हुई थी।
लम्बे प्रशासनिक अनुभव का मिला फायदा

सूत्रों के अनुसार आइएएस गुप्ता को लम्बे प्रशासनिक अनुभव का लाभ दिया गया है। तबादला सूची आने से पहले और फिर मुख्य सचिव का पदभार राजीव स्वरुप को सौंपने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अकेले में मुलाक़ात कर चुके हैं। इस बीच दोनों की लम्बी मंत्रणा भी हुई।
‘पत्रिका’ ने पहले ही दे दिए थे बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत

गौरतलब है कि पत्रिका डॉट कॉम पर रविवार दोपहर में ही इस संबंध में ” राजस्थान: निवर्तमान सीएस DB Gupta को नई ज़िम्मेदारी पर ‘सस्पेंस’ बरकरार, क्या जल्द मिलेगी ‘गुड न्यूज़’!” शीर्षक से खबर चली थी जिसमें बताया गया था कि डीबी गुप्ता को जल्द ही ‘गुड न्यूज़’ के रूप में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। रविवार देर रात इस खबर पर मुहर लगी और गुप्ता को सीएम गहलोत के सलाहकार के पद से नवाजा गया।
इधर, तीन जिलों को मिले नए कलक्टर…

कार्मिक विभाग की ओर से रविवार देर रात जारी तीन आईएएस अधिकारियों की स्थानान्तरण सूची जारी की गई।

चित्तौडग़ढ़ के वर्तमान कलक्टर चेतन देवड़ा का स्थानान्तरण उदयपुर कलक्टर के पद पर कर दिया गया।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे किशोरकुमार शर्मा चित्तौडग़ढ़ जिले के नए कलक्टर होंगे।

वहीं उदयपुर कलक्टर आनंदी को अलवर कलक्टर लगाया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.