नगर निगम हेरिटेज की बड़ी कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठान किए सील

रेड अलर्ड जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लॉकडाउन में कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर नगर निगम हेरिटेज (Municipal Corporation Heritage) ने मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रखी। निगम कार्मिकों ने कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) की पालना नहीं करने वाले 7 प्रतिष्ठानों को सील किया। इनमें सिविल लाइंस जोन में 2 व किशनपोल जोन में 5 प्रतिष्ठान सील किए गए।

<p>नगर निगम हेरिटेज की बड़ी कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठान किए सील</p>
नगर निगम हेरिटेज की बड़ी कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठान किए सील
— कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करना पड़ा भारी
— सिविल लाइंस जोन में 2 व किशनपोल जोन में 5 प्रतिष्ठान सील
जयपुर। रेड अलर्ड जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लॉकडाउन में कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर नगर निगम हेरिटेज (Municipal Corporation Heritage) ने मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रखी। निगम कार्मिकों ने कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) की पालना नहीं करने वाले 7 प्रतिष्ठानों को सील किया। इनमें सिविल लाइंस जोन में 2 व किशनपोल जोन में 5 प्रतिष्ठान सील किए गए।
नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अवधेष मीणा के निर्देषानुसार सिविल लाइन जोन उपायुक्त रामकिशोर मेहता के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए राम मंदिर रोड स्टेशन रोड एनबीसी रोड पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 2 प्रतिष्ठानों को सील कर 1 हजार 600 रूपए का कैरिंग चार्ज वसूला। इसी प्रकार सतर्कता शाखा की टीम ने किशनपोल जोन का दौरा कर कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 5 प्रतिष्ठानों को सीज कर 6 हजार 200 रूपए का चालान किया। इसी प्रकार कुल 7 प्रतिष्ठानों को सीज कर 7 हजार 800 रूपये जुर्माना वसूला गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.