मुख्यमंत्री का वल्लभनगर-धरियावद का चुनावी दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित

सीएम गहलोत मंगलवार को वल्लभनगर में तीन और धरियावद में एक जनसभा को करेंगे संबोधित

<p>ashok gehlot </p>

जयपुर। प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों धरियावद और वल्लभनगर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में अब जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है। वैसे ही चुनावी हलचल तेज हो गई है और स्टार प्रचारकों के दौरे भी तेज हो गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मंगलवार को धरियावद और वल्लभनगर में एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।

गहलोत वल्लभनगर में मंगलवार को 3 और धरियावद में एक जनसभा को संबोधित करके पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धरियावद और वल्लभनगर दौरे को देखते हुए दोनों ही जगह तैयारियां तेज हो गई हैं। वल्लभनगर में जहां प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास तैयारियों में जुटे हुए हैं तो धरियावद में प्रभारी मंत्री अर्जुन बामणिया जनसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।


इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर से रवाना होंगे और 10:30 बजे वल्लभनगर की लसाडिया पहुंचेंगे जहां पर जनसभा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 बजे झल्लारा औक उसके बाद धरियावद विधानसभा क्षेत्र के मुंगाणा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर 3बजे कुरावड़ में जनसभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे। शाम 5:30 बजे गहलोत वापस जयपुर पहुंचेंगे।

8 अक्टूबर को पहुंचे थे मुख्यमंत्री
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 8 अक्टूबर को वल्लभनगर और धरियावद में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने गए थे। गौरतलब है कि धरियावद और वल्लभ नगर में प्रचार थमने में अब केवल दो दिन का ही समय बचा है, 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे दोनों ही सीटों पर प्रचार थम जाएगा। इसके बाद 30 अक्टबर को दोनों सीटों पर मतदान होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.