Tarot Horoscope Today 20 April 2021 मकर राशिवाले बन सकते हैं मालामाल, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के पत्ते

20 April 2021 Ka Tarot Rashifal 20 April 2021 Ka Tarot Horoscope 20 April 2021 Tarot Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 20 April 2021 Tarot Rashifal 20 April 2021 Tarot Horoscope 20 April Tarot Rashifal In Hindi Tuesday Tarot Rashifal mangalvar Ka Rashifal 20 April Rashifal

<p>Aaj Ka Tarot Rashifal 20 April 2021 Today Tarot Card 20 April 2021</p>
जयपुर. 20 अप्रैल 2021 का दिन मकर राशि वालों को मालामाल बना सकता है। टैरो कार्ड बता रहे हैं कि इस राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बहुत शुभ है। टैरो कार्ड रीडर भावना दीक्षित बताती हैं कि 12 में से 9 राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य या अच्छा रहेगा। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है, यानि दुर्गाष्टमी है। आज मां महागौरी की पूजा करें, लाभ अवश्य मिलेगा।
मेष राशि. आज आपका आत्म बल बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति भी बन रही है।
वित्त- इस बात का भी ध्यान रखें कि पैसों को लेकर किसी से संबंध खराब न हों।
करियर. बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी कंपनी का बडा ऑर्डर मिल सकता हैं। नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रूकने जैसी स्थितियां बन सकती है।
दांपत्य व प्रेम. लव पार्टनर से उत्तम संबंध बने रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य. आज सिर दर्द बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 5
शुभ रंग सुनहरा
वृष राशि. अपने विरोधियों को नजरअंदाज ना करें। आज आपकी खास काबिलियत लोगों के सामने आएगी। बच्चों तथा घर की समस्याओं को सुलझा सकेंगे।
वित्त- आर्थिक रूप से उलझने बढ़ेंगी। आप समझदारी द्वारा समस्या का समाधान करने में सक्षम भी रहेंगे।
करियर- उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। धातुओं से संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी अधिकारी की मदद से लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम- जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने.फिरने तथा डेटिंग का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 4
शुभ रंग हरा
मिथुन राशि. महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। इस समय ग्रह गोचर आपको कुछ उपलब्धियां प्रदान कर रहा है। तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलेगा।
वित्त. किसी भी अनावश्यक खर्च को टालने का प्रयास करें। इस समय बजट की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
करियर- सहयोगियों या कर्मचारियों से किसी प्रकार के मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें व दस्तावेज संभालकर रखें।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते है। संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य. सर्दी की वजह से परेशान रहेंगे।
आज का भाग्यांक 1
शुभ रंग लाल
कर्क राशि. कार्यों के परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने अहम के ऊपर नियंत्रण रखें। ज्यादा सोच.विचार करने की वजह से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है।
वित्त- पैसों की वजह से कुछ संबंध खराब हो सकते हैं। अपने आर्थिक निर्णयों को तुरंत कार्य रूप में अंजाम दें।
करियर- व्यवसाय में किए गए बदलाव से आज बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। पैसों के लेन.देन में वाद.विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। प्राइवेट नौकरी में आय के स्रोत बढ़ेंगे।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की.फुल्की तकरार रहेगी। शाम तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
स्वास्थ्य. मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्या रह सकती हैं।
आज का भाग्यांक 2
शुभ रंग केसरिया
सिंह राशि. जमीन जायदाद संबंधी काम के बनने की पूरी संभावना है। भविष्य संबंधी कुछ योजनाओं पर भी विचार होगा। शाम को परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी।
वित्त- कोई रुका हुआ पैसा आ जाने से टेंशन दूर होगी तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों को लेकर किसी भी प्रकार के वाद.विवाद में ना उलझे।
करियर. व्यवसायिक साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या पति.पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। उनके साथ मनोरंजन व शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का भाग्यांक 9
शुभ रंग लाल
कन्या राशि. आज थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। संतान को लेकर किसी प्रकार की टेंशन रह सकती है। मेहमानों के आगमन से चहल.पहल बनी रहेगी।
वित्त- आज आर्थिक समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें।
करियर- बिजनेस में अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी में किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की संभावना है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से रिश्ता मजबूत बना रहेगा। लाइफ पार्टनर का व्यवहार आज आपको तनावमुक्त और ऊर्जावान रखेगा।
स्वास्थ्य. चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
आज का भाग्यांक 7
शुभ रंग काला
तुला राशि. आज महत्वपूर्ण कार्यों को पहले प्राथमिकता दें। धर्म.कर्म तथा समाज सेवा संबंधित कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वित्त- सामाजिक कार्यों में पैसे खर्च हो सकते हैं। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
करियर- व्यवसाय में कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। इस समय निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले पुनर्विचार अवश्य कर लें। प्राइवेट नौकरी में कुछ नए तथा बेहतरीन अवसर प्राप्त होने के योग हैं।
दांपत्य व प्रेम. पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में खासा समय व्यतीत होगा। कोई सुखद समाचार मिलने से मन में खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य. गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आज का भाग्यांक 8
शुभ रंग नीला
वृश्चिक राशि. मनोरंजन में समय व्यतीत हो सकता है। हालांकि इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा करना तकलीफदेय रहेगा।
वित्त- समझदारी से लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे। पैसे का लेनदेन करते समय सावधान रहें; किसी प्रकार का नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
करियर. बिजनेस या नौकरी में किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट को कोई सफलता मिलने से खुशी मिलेगी। लाइफ पार्टनर के कारण पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य. सर्दी से अपना बचाव रखना जरूरी है।
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग पीला
धनु राशि. आज आपका आत्मबल बढ़ेगा पर रिस्क लेने की प्रवृत्ति से दूर रहें।। कुछ महत्वपूर्ण काम रुक जाएंगे।
वित्त- निवेश संबंधी मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित रखेंण् इस समय धनदायक परिस्थितियां बनी हुई है।
करियर- पुश्तैनी व्यवसाय में कोई भी डील बहुत सावधानी से करें। किसी आर्डर के रुक जाने से भी नुकसान सहन करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी में किसी के द्वारा विश्वासघात होने जैसी स्थिति बन रही है।
दांपत्य व प्रेम- घर में किसी अविवाहित का रिश्ता तय होने की संभावना है। लवमेट या पति.पत्नी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। गलतफहमियां दूर होंगी।
स्वास्थ्य. पेट दर्द जैसी दिक्कत हो सकती हैं। किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती हैं।
आज का भाग्यांक 5
शुभ रंग सफेद
मकर राशि- आज ग्रह गोचर आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। समाज में आपका मान.सम्मान बढ़ेगा। घर में कोई कार्य चल रहा है तो उसमें विघ्न आने की आशंका है।
वित्त- पैसों को लेकर भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद समाप्त होगा। कोई रुका हुआ आर्थिक काम पूरा करने के लिए समय अनुकूल है।
वित्त- बिजनेस में कोई नई उपलब्धि हासिल होगी। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग आज लाभ में रहेंगे। कला तथा रचनात्मक कार्यों से संबंधित नौकरी में कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या पति.पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। पार्टनर के कैरियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आज किसी परेशानी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य. आज अपच और गैस की समस्या बढ़ेगी।
आज का भाग्यांक 8
शुभ रंग लाइट ग्रे
कुंभ राशि. आपके भाग्य में वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। संतान की किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
वित्त- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस समय आर्थिक मामलों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
करियर- बिजनेस या नौकरी में आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे।
दांपत्य व प्रेम-लव पार्टनर में रुचि बनी रहेगी। जीवनसाथी घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य. आज कुछ कमजोरी महसूस कर सकते हैं।
आज का भाग्यांक 6
शुभ रंग लाइट ब्लू
मीन राशि. दोस्तों व परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। किसी के साथ वाद.विवाद में ना पड़े तथा अपने काम से ही मतलब रखें।
वित्त. घर में नवीनीकरण या रखरखाव संबंधी योजना में खर्च अधिक हो सकता है। इस समय फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
करियर- व्यवसाय में अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। नौकरी में परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। पति.पत्नी के बीच भी भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य. बदन दर्द की समस्या परेशान करेगी।
आज का भाग्यांक 3
शुभ रंग क्रीम
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.