Love Horoscope Today 8 March 2021 बहुत अच्छा रहेगा मेष, कर्क और सिंह राशिवालों का प्रेम या दांपत्य जीवन

8 March 2021 LOVE RASHIFAL Daily Love Horoscope For 8 March 2021 Daily Love Horoscope Aaj Ka Love Rashifal लव राशिफल LOVE RASHIFAL

<p>Aaj Ka Love Rashifal 8 March 2021 Love Horoscope 8 March 2021</p>
जयपुर. 8 मार्च 2021, सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज एक अशुभ और एक शुभ योग बन रहा है। हालांकि मन के कारक चंद्रमा की स्थिति आज अच्छी है. इससे मेष, कर्क और सिंह राशिवालों का प्रेम या दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा।
मेष
आज लव पार्टनर के प्रति लगाव ज्यादा होगा। कोई बड़ा विपरीत लिंगी सहकर्मी प्रणय निवेदन कर सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे जबकि प्रेम संबंधों में आज विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
वृष
आज लवमेट से मुलाकात के योग हैं। बड़ों का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि आज कोई समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। आज के दिन दांपत्य और प्रेम संबंधों में पुरानी यादों से मन सुखी रहेगा।
मिथुन
आज के दिन प्रेम संबंधों की स्थिति ठीक रहेगी। नए प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रगाढता बढेगी जबकि लव पार्टनर को परिजनों की रजामंदी से मुलाकात की अनुमति मिलेगी।

कर्क
नए प्रेम प्रसंगों के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी उत्पन्न हो सकती है। उन्हें उपहार देकर मनाने की कोशिश करें। लव लाइफ के सारे सपने पूरे होंगे।
सिंह
कोई नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है जिसमें परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। लवमेट से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, प्रेमी—प्रेमिका के साथ समय बिताएंगे जिससे रिश्ते मधुर होंगे।
कन्या
प्रेम संबंधों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। लवमेट और लाइफ पार्टनर का सभी कार्यो में सहयोग मिलेगा जबकि प्रेम संबंध भी मधुर होंगे, साथी से आर्थिक सहायता मिलेगी।

तुला
आज प्रेम संबंधों स्थिति मजबूत बनेगी पर अधिक खर्च से बचें। लवमेट के साथ आज इधर—उधर जाने में उलझे रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
वृश्चिक
दांपत्य और प्रेम संबंधों की स्थिति मजबूत बनेगी। हालांकि किसी नए प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी सहयोगी बना रहेगा जबकि प्रेमी—प्रेमिका के साथ मतभेद हो सकता है।

धनु
प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है। लवमेट से आज कोई अच्छी भेंट मिल सकती है। जीवनसाथी सहयोगी बनेगा जबकि प्रेमी—प्रेमिका के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। आज के दिन पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
मकर
आज नए प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा हैं। जीवनसाथी से पुराने मतभेद खत्म होंगे, प्रेमी—प्रेमिका के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी. लवलाइफ अच्छी बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में कोई बड़ी दिक्कत आ सकती है, संभलकर रहें।
कुंभ
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे जिससे आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। उन्हें उपहार जरूर दें। प्रेमी—प्रेमिका से कुछ तनाव हो सकता है। विरोधियों से परेशान रहेंगे लेकिन लव पार्टनर के साथ किसी ट्रिप का प्लान भी बनायेंगे।
मीन
लवमेट से मुलाकात के योग हैं। वे आपकी तारीफ करेंगे। किसी नए विपरीत लिंगी से दोस्ती हो सकती है, उनसे अच्छी टृयूनिंग बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी, संबंध प्रगाढ होंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.