Financial Horoscope Today 22 April 2021 मेष, तुला राशिवालों के करियर में तरक्की तय, सफलता दिलाएगा यह योग

career horoscope 22 April 2021 Arthik Rashifal 22 April 2021 Money Horoscope Today 22 April 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 22 April 2021 money horoscope 23 April 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Aaj Ka Ank Jyotish 22 April 2021 Aaj Ka Rashifal 22 April 2021 Horoscope Today 22 April 2021 Today Arthik rashifal 22 April 2021 22 April 2021 Rashifal 22 April 2021 Horoscope 22 April 2021 Rashifal Love 22 April 2021 Horoscope Love

<p>Aaj Ka Arthik Rashifal 22 April 2021 Money Horoscope 22 April 2021</p>
जयपुर. 22 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि गुरुवार को मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। लेकिन इसके साथ ही पूरा दिन समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग भी बना रहेगा। इस योग में करियर में तरक्की के लिए सूर्यदेव को जल अर्पित करने से लाभ होगा। आज विष्णुजी की पूजा करें और न‍िराश्रितों को जरूरी वस्‍तुओं का दान करें।
मेष राशि
कमाई के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में स्पष्टता के अभाव में गलतियों की आशंका बन रही है, उत्तेजना अधिक रहेगी। प्राइवेट जॉब में उच्चाधिकारियों से कामकाज के तरीकों को अच्छी तरह से समझ कर ही आगे बढ़ना चाहिए। सरकारी सेवाओं से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ होगा।
वृषभ राशि
आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन है। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। धन एकत्रित करने के प्रयास सफल रहेंगे। वैभवशाली वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। अहंकार से बचना अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरी में तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से बचें।
मिथुन राशि
शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा जिसकी वजह से कामकाज में अपेक्षित सफलता प्राप्त होना मुश्किल होगा। शेयर, सट्टा आदि में निवेश से बचना चाहिए। हानि होने की आशंका बन रही है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।
कर्क राशि
विदेशी स्रोतों से आय होने की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। भागदौड़ के बिना ही काम पूरे होते जाएंगे। समय अनुकूल है कमाए हुए धन को व्यापार विस्तार के लिए निवेश करेंगे।
सिंह राशि
साझेदारी संबंधित कार्यों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। यात्रा का प्लान सोच समझकर बनाएं। मुश्किलें आने की आशंका बन रही है। अधिकारियों के साथ वाद.विवाद की स्थितियां ना पैदा हों इस बात का ध्यान रखें। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। ब्रांडेड वस्तुओं की खरीद पर धन खर्च होगा।
कन्या राशि
कामकाज के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके दूरगामी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अहंकार से आज आपको बचना चाहिए। प्रोडक्शन से जुड़े हुए जातकों के लिए शुभ दिन है। धन का निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापारीगण व्यवसायिक खरीदारी करेंगे।
तुला राशि
ठोस व्यवसायिक निर्णय लेंगे और तुरंत ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। साझेदारी वाले संबंध मजबूत होंगे और सामंजस्य बना पाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन उतार.चढ़ाव भरा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक सफलता दिलाने वाला दिन है। विपरीत परिस्थितियों को बेहतर तरीके से मैनेज करने की वजह से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सरकारी काम से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा‌। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जगह अपना बायोडाटा भेजने से लाभ होगा।
धनु राशि
कामकाज में मुश्किलें आएंगी। कामकाज के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत रहेगी। आर्थिक रूप से अपेक्षित धन लाभ ना मिलने से चिंतित रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा की संभावना बन रही है। अगर संभव हो तो इस समय यात्रा को टाल दें क्योंकि आपके काम बनने में अड़चन आ सकती हैं।
मकर राशि
कामकाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। सभी चैलेंज का सामना हिम्मत के साथ करेंगे। आर्थिक असंतुष्टि रहेगी। कमाई तो होगी परंतु खर्चे भी उसके अनुरूप हो जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अनुभवी लोगों से प्रेरणा मिलेगी।
कुंभ राशि
अपने प्रयत्नों के अनुरूप सफलता न मिलने का मलाल रहेगा। अहंकार से आज आपको बचना चाहिए। व्यर्थ वाद.विवाद हो सकता है। स्वकेंद्रित दृष्टिकोण आप की छवि खराब कर सकता है। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य है। कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं।
मीन राशि
अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने जज्बा रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में अपनी सूझबूझ से सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप का कार्य करने वाले जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। व्यर्थ खींचातानी हो सकती है। आर्थिक लिहाज से कम में ही संतोष करना पड़ेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.