Numerology Today 28 February 2021 मूलांक 01, 03, 04, 05, 06 व 08 के लिए बहुत शुभ दिन

28 February 2021 Ka Ank Jyotish 28 February 2021 Ka Ank Rashifal 28 February 2021 Numerology Today Numerology 28 February 2021 Aaj Ka Ank fal 28 February 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 28 February 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 28 February 2021 Numerology Today 1 March 2021

<p>Aaj Ka Ank Jyotish 28 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 28 Feb 2021</p>
जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
रविवार को 28 फरवरी 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 28 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि संयुक्त अंक 28, एकल अंक 01 के जैसा परिणाम प्रदान करेगा। अंक 01 के स्वामी सूर्य हैं। आज का भाग्यांक 08 है जिनके स्वामी ग्रह शनि हैं। आज मूलांक 01, 03, 04, 05, 06 व 08 के लिए बहुत शुभ दिन है।
मूलांक 1
आज आपको धनलाभ होगा। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आज माहौल बहुत ही बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा व्यावहारिक रहने की कोशिश करें। लाइफ पार्टनर को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
आज का भाग्यांक 2
शुभ रंग हरा
मूलांक 2
आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारियों को आज लाभ ही लाभ मिलने वाला है। नौकरी में हर बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे। लवमेट की किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
आज का भाग्यांक 1
शुभ रंग सिल्वर
मूलांक 3
आज करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। बिजनेस में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ आनंद के पलों को बिताएंगे।
आज का भाग्यांक 9
शुभ रंग लाल
मूलांक 4
बिजनेस में आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कामयाबी जरुर हासिल होगी। नौकरी से रिलेटेड कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लवमेट से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज लाइफ पार्ट्नर को कोई अच्छी सी गिफ्ट दे सकते हैं।
आज का भाग्यांक 5
शुभ रंग हरा
मूलांक 5
आज आर्थिक पक्ष अच्छा बना रहेगा। बिजनेस में किया गया पुराना निवेश आज आपकी समृद्धि में इजाफा करेगा। नौकरी में आज आप सहकर्मियों से तालमेल बना कर रहें। लवमेट की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
आज का भाग्यांक 4
शुभ रंग आसमानी
मूलांक 6
आज कहीं से धन मिलने का योग है। व्यापार—व्यवसाय अच्छा रहेगा। ऑफिस में जो काम करने की कोशिश करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। लवमेट की इनकम बढ़ने के चांस बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिलने के योग बन रहा है।
आज का भाग्यांक 8
शुभ रंग नीला
मूलांक 7
आज धन लाभ के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से काम में सहयोग मिलेगा| व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी । लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से सुख मिलेगा।
आज का भाग्यांक 7
शुभ रंग चितकबरा
मूलांक 8
आज धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में वृद्धि के लिये मन में कुछ नये आइडिया आयेंगे। नौकरी करनेवालों के लिये आज का दिन ठीक है। प्रेमी—प्रेमिका आज का दिन खुशनुमा बना देंगे। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
आज का भाग्यांक 6
शुभ रंग सफेद
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। नौकरी में आज आपको ज्यादा कामकाज करना होगा। बिजनेस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर या लवमेट का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ पास की यात्रा कर सकते हैं।
आज का भाग्यांक 3
शुभ रंग केसरिया
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.