जबलपुर

टीकाकरण महोत्सव का नहीं हुआ फायदा, लक्ष्य से कम लग रहे टीके

जबलपुर में संक्रमण बढऩे के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रहीं
 

जबलपुरApr 13, 2021 / 09:05 pm

shyam bihari

मुंबई में हाई सीरो पॉजिटिविटी होने के बावजूद कोरोना संक्रमण से राहत नहीं।

 

जबलपुर। कोरोना से बचाव का टीका ज्यादा से ज्यादा लोग लगवाए इसलिए सरकार ने जबलपुर में भी चार दिन का टीकाकरण महोत्सव आयोजित किया है। लेकिन लोग टीकाकरण महोत्सव से दूर बने हुए हैं। महोत्सव में लगातार दूसरे दिन लक्ष्य से कम लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए 201 टीकाकरण केन्द्र बनाए। इसमें शाम तक लगभग 17 हजार व्यक्ति ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। इससे पहले रविवार को लक्ष्य से कम टीका लगा था। लॉकडाउन के प्रतिबंधों के कारण भी टीकाकरण प्रभावित होने की बात कही जा रही है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब रणनीति बदल रहा है। अस्पतालों में चल रहे टीकाकरण के अलावा कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए अलग से शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर उपनगरीय क्षेत्र और कॉलोनियों में लगाए जा रहे हैं। आसपास के 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को शिविर में आकर टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जबलपुर जिले में औसत 68 प्रतिशत टीकाकरण
ब्लॉक : लक्ष्य : टीका लगा : प्रतिशत
शहपुरा : 1500 : 1171 : 78
मझोली : 1500 : 1125 : 75
पनागर : 1500 : 1378 : 92
कुंडम : 1500 : 1083 : 72
पाटन : 1500 : 1445 : 96
सिहोरा : 1500 : 1825 : 86
बरगी/बरेला : 1500 : 1290 : 98
जबलपुर(सरकारी) : 9500 : 1467 : 72
जबलपुर(प्राइवेट) : 5000 : 6884 : 25
कुल : 25000 : 17083 : 68

Home / Jabalpur / टीकाकरण महोत्सव का नहीं हुआ फायदा, लक्ष्य से कम लग रहे टीके

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.