जानकारी के अनुसार इस राशि से भोपाल, कोटा और जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत प्रस्तावित और निर्माणाधीन नए रेल पथ, दोहरीकरण, तिहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सिस्टम का आधुनिकीकरण होगा। इस वर्ष पमरे के माल लदान में 8 प्रतिशत की वृद्धि होने की जानकारी दी।
यहां के लिए इंटरसिटी की मांग : नागपुर, प्रयागराज, रायपुर, खजुराहो
यहां नई ट्रेन चाहिए : पुरी, गुवाहाटी, जमशेदपुर-रांची, अमृतसर, हावड़ा (शालीमार), चेन्नई, भुज
नागपुर, प्रयागराज, रायपुर के लिए नई ट्रेन शुरू होना चाहिए। मुम्बई, पुणे, यशवंतपुर जाने वाली ट्रेनों को स्पेशल के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग रेल प्रशासन से की है। बेहतर रेल सम्पर्क की शहर के विकास में अहम भूमिका होती है।
– डॉ. सुनील मिश्रा, सदस्य, मंडल रेल यात्री सलाहकार परामर्शदात्री समिति