जबलपुर

आज का राशिफल: मिथुन वाले गृह क्लेश टालें, कर्क वालों को प्रेम प्रसंग में सफलता के योग

आज का राशिफल: मिथुन वाले गृह क्लेश टालें, कर्क वालों को प्रेम प्रसंग में सफलता के योग
 

जबलपुरMar 25, 2021 / 12:36 pm

Lalit kostha

rashifal 25 march 2021

मेष- दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे।

वृषभ-व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।

मिथुन- गृह क्लेश को टाले। अपने आप को बदले। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

कर्क- प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग है। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

सिंह- मानसिक शाति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे।

कन्या- धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

तुला- अपने विचारों पर अंकुश रखे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक- आपके किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।

धनु- कार्य स्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
मकर- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

कुम्भ- अपनी आदतों को बदले। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
मीन – अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न ले। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

 

Home / Jabalpur / आज का राशिफल: मिथुन वाले गृह क्लेश टालें, कर्क वालों को प्रेम प्रसंग में सफलता के योग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.