अब जबलपुर में कोरोना जांच में एक और लूट का खेल, जानें पूरा मामला

अब जबलपुर में कोरोना जांच में एक और लूट का खेल, जानें पूरा मामला
 

<p>जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, न पीपीई किट, न ग्लव्स, न फेस मास्क फिर भी कर रहे मरीजों का इलाज</p>

जबलपुर। कई निजी पैथोलॉजी लैब कोरोना आपदा में सरकार के आदेश की आड़ बनाकर मरीजों को गलत जानकारी दे रहे हैं। कोविड टेस्ट के नमूने घर से लेने पर कलेक्शन चार्ज के नाम पर चार सौ से एक हजार रुपए तक मरीजों से ऐंठ रहे हैं। निजी पेथोलॉजी की मनमानी से मरीज प्रतिदिन लुट रहे हैं। सरकार की ओर से निर्धारित कीमत पर लोगों को कोविड टेस्ट की सुविधा निजी पैथोलॉजी लैब में अब भी नहीं मिल रही है।

लूट पर लगे लगाम : कोरोना संक्रमण जांच की आड़ में कमाई का खेल
निजी पैथोलॉजी लैब कलेक्शन शुल्क के नाम पर वसूल रहे एक हजार रुपए

शहर में दो नामी कम्पनियों के निजी पैथोलॉजी में कोविड टेस्ट के लिए ज्यादा नमूने लिए जा रहे हैं। इन दोनों ही लैब में निर्धारित से ज्यादा कोविड टेस्ट शुल्क वसूला जा रहा है। एक लैब के कलेक्शन सेंटर में संदिग्ध के स्वयं जाकर नमूने देने पर भी कलेक्शन शुल्क लिया जा रहा है। नौ सौ रुपए से कम कोरोना जांच नहीं हो रही है। यदि घर जाकर नमूने ले रहे है तो नौ सौ रुपए के अलावा दो सौ रुपए कलेक्शन चार्ज ले रहे हैं। वहीं एक नामी पैथोलॉजी चेन के कलेक्शन सेंटर में कोविड टेस्ट के न्यूनतम दो हजार रुपए वसूले जा रहे हैं। घर जाकर नमूने लाने पर तीन हजार रुपए तक शुल्क वसूल रहे हैं।

केस – 1
कटंगा निवासी एक व्यक्ति ने नेपियर टाउन स्थित एक निजी पैथोलॉजी में कोविड टेस्ट के लिए सम्पर्क किया। लैब का कर्मी नमूने लेने के लिए घर आया। तीन व्यक्तियों के नमूने लेने के साथ कोविड टेस्ट के लिए कुल 3300 रुपए लिए।

केस – 2
घमापुर में रहने वाली एक महिला ने नार्थ सिविल लाइंस स्थित एक निजी पैथोलॉजी को कोविड टेस्ट के लिए फोन किया। लैब के कर्मी ने घर आकर नमूना लेने और कोविड टेस्ट के लिए कुल दो हजार रुपए शुल्क लिया।


सरकार का निर्धारित शुल्क
700 रुपए आरटीपीसीआर टेस्ट
300 रुपए रेपिड एंटीजन टेस्ट
200 रुपए कलेक्शन चार्ज

कोविड टेस्ट के लिए शुल्क निर्धारित है। कलेक्शन चार्ज दो सौ रुपए से ज्यादा नहीं ले सकते। शासन से निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लेने की शिकायत मिलेगी तो जांच और कार्रवाई करेंगे।
– डॉ. रत्नेश कुररिया, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.