कलेक्टर ने 1 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ाया लॉकडाउन, तीसरी बार बढ़ाई गई है डेट

शहर में अब तक 25148 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5993 केस अब भी एक्टिव हैं….

<p> lockdown</p>

जबलपुर। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (coronavirus) के 12918 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 485703 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5041 पहुंची है। वहीं जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 31513 हो गई है। शहर में अब तक 372 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 25148 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5993 केस अब भी एक्टिव हैं।

MUST READ: आज शाम 7 बजे CM जनता को देंगे संदेश, बढ़ सकता है ‘लॉकडाउन’

 

पहले की तरह रहेंगी पाबंदियां

लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए रविवार 25 अप्रैल को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लॉकडाउन को एक मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। अभी भी पहले की ही तरह सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। राशन, गैस और होटल-रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। फल-सब्जी वाले ठेले में घूमकर बेच सकेंगे। वीकेंड पर दो दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा।

 

MUST READ: कोरोना से युद्ध जारी, इन दो शहरों में 3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

 

इन जिलों में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन

वहीं दूसरी ओर रतलाम में 1 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। साथ ही छिंदवाड़ा में 3 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया है। इससे पहले रविवार को भी बैतूल और अशोकनगर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया था। इस दौरान सभी पाबंदियां पहले की तरह रहेंगी। ऐसे में अब इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ना तय माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.