सीजन में 411.2 मिलीमीटर बारिश, सावन में पहली बार दिखे सूर्यदेव

सीजन में 411.2 मिलीमीटर बारिश, सावन में पहली बार दिखे सूर्यदेव

<p>Heavy Rain</p>

जबलपुर। एक पखवाड़े से बादलों और रिमझिम फुहारों से सावन आनंद दे रहा था, ठंडक के बीच कूलर पंखे भी बंद हो गए थे। वहीं मंगलवार को सावन में पहली बार सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो लोगों की छतों में कपड़ों की झालरें दिखाई देने लगीं। कपड़ों को सुखाने और नमी दूर करने के लिए लोग छतों पर ही नजर आए। वहीं देर शाम होते ही बादलों ने एक बार फिर डेरा डाल लिया। तापमान भी सामान्य रहा। कल ठंड कम रही।

एक पखवाड़े बाद निकली धूप, फुहार भी पड़ी
एक पखवाड़े के बाद दोपहर व शाम के समय धूप भी निकली। लोगों ने राहत की सांस ली। कपड़े सुखाने के लिए लोग आंगन, छत में पहुंच गए। इस महीने में अभी तक तेज बारिश कम ही हुई है, लेकिन बादल स्थायी रूप से छाए हुए हैं। दिनभर रिमझिम फु हार पड़ीं। दिनभर में 002.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस सीजन में अब तक 411.2 मिमी बारिश हो चुकी है। रिमझिम फु हारों के बीच हवा में ठंडक के कारण खुशनुमा मौसम का अहसास हुआ। 4 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवा चली। दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 95 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.