हनुमान चालीसा का पाठ करें दुश्मनों से विजय प्राप्त होगी, मंगलवार का राशिफल

हनुमान चालीसा का पाठ करें दुश्मनों से विजय प्राप्त होगी, मंगलवार का राशिफल

मेष- जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा।
वृषभ- नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।
मिथुन- अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा।
कर्क- जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पडं़े। हानि की आशंका है। कार्यसिद्धि होगी।
सिंह- विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धन लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।
कन्या- संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान-दुकान बदलने के योग र्हैं।

तुला- निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। चिंता रहेगी। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है। संभल कर कार्य करें।
वृश्चिक- आलस की अधिकता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें। नए लोगों से सतर्क रहें।
धनु- निर्णय लेने में आप कमजोर हैं। आपको खुद पर भरोसा नहीं है। रुका धन आएगा। उन्नति होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मकर- मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।
कुम्भ- किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मीन- दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.